पंजाब: बेरोजगार शिक्षकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धक्कामुक्की में कईयों की पगड़ियां उतरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 27 Nov 2021

पंजाब: बेरोजगार शिक्षकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धक्कामुक्की में कईयों की पगड़ियां उतरी

बरनाला। बरनाला में बेरोजगार अध्यापकों और एनएचएम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जबरदस्त विरोध किया। अपनी मांगों के समर्थन में और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे पर बैठ गए। पुलिस ने इन लोगों को सड़क से हटाने की कोशिश की जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई और धक्कामुक्की हो गई। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का-फुल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शनिवार को बरनाला पहुंचे। यहां बरनाला, तपा और महलकलां में मुख्यमंत्री के तीन प्रोग्राम थे। पंजाब में मांगों को लेकर अलग-अलग महकमों के मुलाजिमों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। इसके बावजूद बेरोजगार अध्यापक और एनएचएम के कर्मचारियों ने तीनों ही जगह चन्नी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक डाइवर्ट करना पड़ा

महलकलां में सीएम का प्रोग्राम अनाज मंडी में था और प्रदर्शनकारियों ने वहां से 100 मीटर की दूरी पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बरनाला में बेरोजगार अध्यापक, एनएचएम और दूसरे महकमों के कर्मचारी सुबह 11 बजे से आसपास ही बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बैठ गए थे। प्रदर्शनकारियों के हाईवे पर बैठकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक डाइवर्ट करना पड़ा।

पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू किया तो वह सड़क पर लेट गए। इस दौरान पुलिसवालों की बेरोजगार अध्यापकों से कई बार झड़प और हाथापाई हो गई। पुलिसवाले प्रदर्शनकारियों को हाथों और पैरों से उठा-उठाकर साइड में करने लगे। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में कई लोगों की पगड़ियां उतर गईं।

जब प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे के हाथ पकड़कर ह्यूमन चेन बना ली तो पुलिसवालों को उन्हें सड़क से घसीटकर हटाना पड़ा। इस दौरान पुलिसवालों ने प्रदर्शनकारियों की पिटाई के अलावा उन पर हल्का-फुल्का लाठीचार्ज भी किया। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को हटाने के बाद उन्हें गाड़ियों में बैठाकर ले गए।

चन्नी सरकार के खिलाफ मरणव्रत पर बैठेंगे नवजोत सिद्धू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *