फाइव स्टार होटल में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, लुधियाना के 3 काराेबारियाें सहित 4 गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 28 Nov 2021

sex

बठिंडा। नामी फाइव स्टार होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक युवती समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 3 लुधियाना के ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले व्यापारी शामिल है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों पर इमोरल ट्रैफिक प्रोवेनशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक दो ओर लड़कियां देह व्यापार के लिए होटल में गई थी, लेकिन वह पहले ही वहां से आ गई थी। पुलिस ने उक्त दोनों युवतियों के आधार कार्ड बरामद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

मामले के जांच अधिकारी व थाना कोतवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के गोनियाना रोड पर स्थित एक नामी होटल में लड़कियों को भेजकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में रेड की गई, तो होटल के कमरे से आरोपित सुभाष जोशी, मुकेश कुमार, अशीश डबराल निवासी लुधियाना और एक युवती निवासी फौजी चौक बठिंडा को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।

लुधियाना के ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले व्यापारी

इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपित लुधियाना के ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले व्यापारी है, जिन्होंने आनलाइन के जरिए होटल में कमरे बुक करवाएं थे, जबकि बठिंडा से लड़कियां का प्रबंध उनके जानकार और बठिंडा के रहने वाले एक व्यक्ति ने करवाया था।

होटल में तीन लड़कियों को मीटिंग करने के बहाने बुलाया गया था, जिसमें दो लड़कियां आधी रात को चली गई थी, जबकि एक लड़की होटल में रुक गई थी। इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि पहले से जा चुकी दो युवतियों के आधार कार्ड होटल के स्टाफ से बरामद कर लिए गए है, जबकि लड़कियों को होटल में भेजने वाले दलाल का नाम-पता जुटा जा रहा है, ताकि उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।

हुस्न की जाल में फंसा कर ये लड़कियां करती हैं ब्लैकमेल

https://youtu.be/SVKIIxTiNrk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *