पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने स्वीकारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का चैलेंज, कही ये बात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 28 Nov 2021

पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने स्वीकारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का चैलेंज, कही ये बात

डेली संवाद, जालंधर
पिछले कई दिनों से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था लेकर ट्विटर पर एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फेंस कर 250 स्कूलों की लिस्ट जारी की और कहा कि उम्मीद है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री भी शाम तक उन 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करेंगे जहां पिछले पांच सालों में काम हुआ है. वहीं, शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने मनीष सिसोदिया का ये चैलेंज स्वीकार कर लिया है।

शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने एक स्कूल में बैठकर इंटरव्यू दिया और सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया का चैलेंज मुझे मंजूर है. मनीष सिसोदिया को समझना चाहिए कि पंजाब के हालात बिल्कुल अलग हैं. बॉर्डर एरिया है, कई स्कूल बंद करने पड़ जाते हैं, वहां तक हमने शिक्षा पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि पटपटगड़गंज में रहने वाले ये लोग आम आदमी नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘केजरीवाल को चैलेंज करना चाहता हूं, इनके घर को कंपेयर कर लो और मेरा घर देख लो, आम आदमी का दिखावा है. इनका विजन है कि ये एक नगर पालिका चलाते हैं, हमारा काम है कि एजुकेशन सिस्टम को ओवर डेवेलप करना.10 स्कूलों को बढ़िया बनाकर की फोटो खींचकर उनका वीडियो डालना इनका काम है।

परगट सिंह ने साधा केजरीवाल पर निशाना

मंत्री परगट सिंह ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “केजरीवाल को चैलेंज करता हूं कि आपके घर के 14 करोड़ की जो रेनोवेशन हो रही है उसके बिल लेकर आना. मैं पंजाबियों से कहूंगा कि इनके घर पर जाकर आओ. 14 करोड़ में 70 मोहल्ला क्लिनिक बन सकते हैं. वे सिर्फ आम आदमी का दिखावा करते हैं।

पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि साढे तीन साल से कह रहा था अमरिंदर बीजेपी के साथ हैं लेकिन लोग ही मानने को ही तैयार नहीं थे. इंटरनल डेमोक्रेसी की बात तो कोई करता नहीं है. लेकिन अमरिंदर सिंह पहले ही एक्सपोज हो गए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *