पंजाब के कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसौदिया को बताया फर्जी नेता, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 29 Nov 2021

पंजाब के कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसौदिया को बताया फर्जी नेता, जाने वजह

महाबीर सेठ
डेली संवाद, चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी पर फिर से हमला बोलते हुये शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने आज कहा कि फ़र्ज़ी नेता लोगों को गुमराह करने के लिए फ़र्ज़ी आंकड़े पेश कर रहे हैं। आज यहां जारी एक बयान में पंजाब के शिक्षा मंत्री ने उम्मीद जताई कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री की तरफ से 250 स्कूलों के टिकानों सम्बन्धी जारी की गई सूची सही थी।

परगट सिंह ने कहा कि उनको लगता है कि श्री सिसोदिया को जवाब देने की इतनी जल्दी थी कि उन्होंने उन (परगट सिंह) की तरफ से जो लिखा वह पढ़ा ही नहीं। उन्होंने कहा कि श्री सिसोदिया ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि वह नेशनल परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडैक्स (पी.जी.आई.) 2021 के मापदण्डों के मुताबिक तुलना करेंगे।

बुनियादी ढांचे की बात क्यों की जाये?

परगट सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया की तरफ से जारी की गई सूची में स्कूल -बार दाखि़ला नंबर, पक्के अध्यापकों और खाली पदों, दसवीं के नतीजों और प्रिंसिपल के नामों के बारे भी जानकारी दी जानी चाहिए थी। उन्होंने श्री सिसोदिया को 2013 -14 से 2019-20 तक के आंकड़ों का जिक्र करने के लिए भी कहा जिससे सारी तस्वीर स्पष्ट हो सके। परगट सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस जानकारी माँगी थी परन्तु वह हैरान हैं कि वह क्या छिपा रहे हैं।

परगट सिंह ने कहा कि अगर आंकड़ों में फर्क पाया गया तो वह दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस तरह भागने नहीं देंगे। विद्यार्थियों के लिए वह शिक्षा में क्या सुधार करेंगे? उन्होंने कहा कि जब प्रिंसिपल ही नहीं हैं तो वह ट्रेनिंग पर किस को भेज रहे हैं? श्री परगट सिंह ने आगे कहा कि जब बच्चे दसवीं में फेल हो गए तो फिर उच्च शिक्षा के लिए कौन जायेगा? उन्होंने कहा कि जब नया स्कूल ही नहीं है तो बुनियादी ढांचे की बात क्यों की जाये?

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कहा कि श्री सिसोदिया इन नुक्तों पर चर्चा करने से झिझकते हो, इसलिए उन्होंने केजरीवाल को सही सूची देने की विनती की। उन्होंने आगे कहा कि आओ हम एक बार फ़ैसला करें कि कौन ‘‘असली’’ और कौन ‘‘नकली’’ आम आदमी है।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मॉडल के फोटोशूट पर बवाल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *