महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई में लैंड करने वालों के लिए RT-PCR टेस्‍ट रिपोर्ट जरूरी, पांच नियम लागू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 01 Dec 2021

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई में लैंड करने वालों के लिए RT-PCR टेस्‍ट रिपोर्ट जरूरी, पांच नियम लागू

मुंबई। मुंबई के लिए उड़ान भर रहे यात्रियों को अब निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट जरूरी होगी. कोविड वेरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर लागू किए गए नए नियमों में यह बात कही गई है. मुंबई एयरपोर्ट को सभी डोमिस्टिक एयरलाइंस को यह बताने को कहा गया है कि वे निगेटिव RT-PCR के बगैर यात्रियों को फ्लाइट में स्‍थान न दें. बयान के अनुसार, पारिवारिक संकट जैसे अपवाद के मामलों में टेस्टिंग, मुंबई एयरपोर्ट पर आगमन पर की जाएगी।

क्‍वारंटाइन नियमों को दो दिन टालने की जानकारी देते हुए आधिकारिक बयान में कहा गया था कि कई यात्रियों ने पहले से ही अपने ट्रेवल प्‍लान को अंतिम रूप दे दिया था. कई लोग फ्लाइट में हो सकते हैं और उन्‍हें नए नियमों की जानकारी नहीं होगी. बयान में कहा गया है कि महाराष्‍ट्र सरकार के आदेश के मद्देनजर यह जरूरी माना गया कि जोखिम वाले देशों के यात्रियों को अपने यात्रा की योजना के लिए कुछ समय दिया जाए।

भारत ने कहा है कि जोखिम वाले देशों के सभी यात्रियों को आगमन पर सेल्‍फ पेड कोविड टेस्‍ट कराने की जरूरत होगी.महाराष्‍ट्र में ऐसे सभी यात्रियों को दो सप्‍ताह के institutional quarantine में रहना होगा.  जोखिम वाले देशों के यात्रियों को महाराष्‍ट्र में आगमन के बाद दूसरे, चौथे और सातवें दिन भी RT-PCR टेस्‍ट कराना होगा. यदि वे पॉजिटिव आते हैं तोआइसालेशन और इलाज के लिए अस्‍पताल में शिफ्ट किए जाएंगे।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मॉडल के फोटोशूट पर बवाल, देखें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *