पंजाब पुलिस में भर्ती घोटाला का आरोप, सैकड़ों छात्रों ने सड़क किया जाम, BSF चौक पर धरना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 02 Dec 2021

पंजाब पुलिस में भर्ती घोटाला का आरोप, सैकड़ों छात्रों ने सड़क किया जाम, BSF चौक पर धरना

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
पुलिस में कांस्टेबल के लिए निकली नौकरियों की भर्ती के लिए आए सैकड़ों युवकों ने बीएसएफ चौक के पास धरना प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। सैकड़ों की तदाद में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां पकड़कर पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे युवकों कहना था कि सरकार ने कांस्टेबल की भर्ती के लिए सैकड़ों नौकरियां निकाली हैं और हजारों युवकों ने आवेदन किया है।

आरोप था कि सिर्फ सिफारशि लोगों को ही भर्ती किया जा रहा है। उनका आरोप था कि बहुत बड़ा भर्ती घोटाला हो रहा है। उनकी मांग थी कि इस घोटाले को रोका जाए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और युवकों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। (इसे लाइव देखने के लिए Daily Samvad के फेसबुक को लाइक करें)

लगा लंबा जाम

बीएसएफ चौक पर भर्ती के लिए आवेदन करने आए युवकों ने घोटाले का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन किया।इसकी वजह से वहां पर लंबा जाम लग गया। बस स्टैंड, पीएपी, रामा मंडी, चौगिट्टी की तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। जाम में हजारों लोग फंसे परेशान हो रहे थे। बाद दोपहर तक पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी।

बीएसएफ चौक के पास प्रदर्शन करने वालों के साथ लोगों की तीखी बहस भी हुई। लोग प्रदर्शन करने वालों को रास्ता जाम ना करने की बात कह रहे थे। लोगों का कहना था कि उनके प्रदूषण की वजह से लगे जाम में लोग परेशान हो रहे हैं। यदि उन्होंने विरोध जताना है तो प्रशासनिक कार्यालय जाएं।

इंदौर का माइकल जैक्सन, चौराहे पर स्टेप, देखें

https://youtu.be/XLIu7aBtztc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *