उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सरकारी कालेजों के लिए नये भर्ती सहायक प्रोफैसरों और लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 02 Dec 2021

उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सरकारी कालेजों के लिए नये भर्ती सहायक प्रोफैसरों और लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे

डेली संवाद, चंडीगढ़
अपने वायदे पर पूरा उतरते हुये उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री परगट सिंह ने आज राज्य के सरकारी कालेजों के लिए नये भर्ती सहायक प्रोफैसरों और लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। परगट सिंह ने बताया कि यह राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पल है क्योंकि 1996 के बाद भाव 25 सालों के लम्बे अरसे के बाद रेगुलर नियुक्तियाँ की गई हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने 19 अक्तूबर को सरकारी कालेजों में टीचिंग काडर के 1091 और लायब्रेरियनों के 67 पदों समेत 1158 पदों पर 45 दिनों के अंदर-अंदर भर्ती करने का वायदा किया था। आज यहाँ महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) में एक समागम के दौरान परगट सिंह ने 125 नये भर्ती सहायक प्रोफैसरों और लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे जबकि बाकी रहते सहायक प्रोफैसरों को भी जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

परगट सिंह ने कहा, ‘मैं नव-नियुक्त अध्यापकों को शुभकामनाएं देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वह पंजाब की उच्च शिक्षा को नयी बुलन्दियों पर लेकर जाएंगे।’ उन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया को रिकार्ड समय में पूरा करने के लिए गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर और पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला की समूची टीम और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरी भर्ती यूजीसी के दिशा -निर्देशों के अनुसार की गई है।

डेरे के बाबा की लड़की के साथ शर्मनाक करतूत, देखें

https://youtu.be/NWPUhXH8Pts

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *