⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 109 शब्द|📅 03 Dec 2021
डेली संवाद, नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अपनी सक्रियता बढ़ाई है। दिल्ली में मनजिंदर सिंह सिरसा को भाजपा में ज्वाइन करवाने के बाद आज जालंधर के दिग्गज अकाली नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ को भाजपा में ज्वाइन करवा दिया।
केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज दिल्ली में सरबजीत सिंह मक्कड़ को भाजपा ज्वाइन करवाया। सरबजीत सिंह मक्कड़ सुखबीर बादल के करीबी माने जाते हैं और अकाली दल से विधायक भी रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की नजर अकाली दल के नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के उन नेताओं पर भी है जो टिकट ना मिलने की सूरत में बगावत करेंगे।









