गुरुनानक मिशन चौक के पास बन रही ‘सेठ’ की कामर्शियल इमारत को लेकर भाजयुमो नेता त्रेहन का सनसनीखेज खुलासा, कहा – निगम अफसरों ने करवाए गलत निर्माण, लोकपाल से करेंगे शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 05 Dec 2021

गुरुनानक मिशन चौक के पास बन रही 'सेठ' की कामर्शियल इमारत को लेकर भाजयुमो नेता त्रेहन का सनसनीखेज खुलासा, कहा - निगम अफसरों ने करवाए गलत निर्माण, लोकपाल से करेंगे शिकायत

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
शहर के गुरु नानक मिशन चौक के साथ बन रही कामर्शियल इमारत को अवैध बताते गुए भाजयुमो नेता अर्जुन त्रेहन ने नगर निगम के कमिश्नर समेत बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के खिलाफ शिकायत की है। इसके साथ ही त्रेहन ने आरटीआई एक्ट के तहत इस पूरी इमारत का ब्यौरा भी मांगा। त्रेहन का आरोप है कि उक्त इमारत में बड़ी ही गड़बड़ी है। इसमें एक विधायक की मिलीभगत है, जिससे नगर निगम के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ है।

भाजयुमो नेता अर्जुन त्रेहन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शहर में 100 से ज्यादा कामर्शियल निर्माण हो रहे हैं। इसमें अधिकतर नाजायज हैं। इसके लिए सीधे तौर पर नगर निगम उच्च अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जिमखाना क्लब में सैक्रेटरी पोस्ट पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले एक सेठ की इमारत अवैध रूप से बनाई जा रही है।

पढ़ें अर्जुन त्रेहन की शिकायत

अर्जुन ने बताया कि नगर निगम के चंद अफसर ही बिल्डिंग बायलाज की धज्जियां उड़ा रहे हैं। निगम के एक अधिकारी ने उक्त सेठ को अवैध इमारत बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान दिया, इसके बाद कुछ पैसे जमा करवाए और लाखों रुपए की टैक्स चोरी करवाई गई। इस टैक्स चोरी में निगम अधिकारी ने अपना आधा हिस्सा भी वसूल किया।

गुरुनानक मिशन चौक के पास बन रही 'सेठ' की कामर्शियल इमारत को लेकर भाजयुमो नेता त्रेहन का सनसनीखेज खुलासा, कहा - निगम अफसरों ने करवाए गलत निर्माण, लोकपाल से करेंगे शिकायत

त्रेहन ने कहा है कि उक्त कामर्शियल इमारत बिल्डिंग बायलाज के नियमों का पालन नहीं कर रही है। इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई थी, लेकिन निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आरटीआई एक्ट के तहत जानकारी मांगी गई है। त्रेहन ने स्पष्ट किया है कि उनका मकसद सिर्फ राजस्व को हानि पहुंचाने वालों पर कार्रवाई का है। उन्होंने कहा कि अगर इस अवैध इमारत पर कार्रवाई न हुई तो वे इसकी शिकायत लोकपाल से करेंगे।

CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *