मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित समाज के हर वर्ग के लोगों ने माता राज रानी को भेंट की श्रद्धांजलि

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 584 शब्द|📅 05 Dec 2021

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित समाज के हर वर्ग के लोगों ने माता राज रानी को भेंट की श्रद्धांजलि

डेली संवाद, रूपनगर
पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के पी सिंह की माता श्रीमती राज रानी को आज गुरुद्वारा टिब्बी साहिब में, उनके भोग और अंतिम अरदास के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई मशहूर शख्सियतों ने श्रद्धाँजलि भेंट की। माता राज रानी जी को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने, उनके परिवार के साथ लंबे समय से जुड़े रिश्तों को याद करते हुए कहा कि श्रीमती राज रानी जी का निधन उनके लिए एक बड़ी निजी क्षति है।

उन्होंने कहा कि माता जी एक पवित्र और धार्मिक शख्सियत थीं, जिन्होंने अपनी संतान को उच्च शिक्षा प्रदान करके परिवार का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि माता राज रानी जी की दूरदर्शी और अपने बच्चों और पोते-पोतियों को शिक्षित करने का जुनून, इस तथ्य से ज़ाहिर होता है कि उनका पुत्र पंजाब विधानसभा के स्पीकर के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर विराजमान होकर राज्य और यहाँ के लोगों की सेवा कर रहा है।

निभाई गई सेवाओं की भी प्रशंसा

मुख्यमंत्री ने राणा परिवार की विलक्षण भूमिका की सराहना की, जिसने एक ओर जहां मानवता के कल्याण के लिए अपनी इमानदारी, अखंडता और लगन के लिए एक बेदाग प्रतिष्ठा हासिल की वहीं दूसरी ओर इमानदारी और निष्ठा के साथ राज्य, पार्टी और लोगों की सेवा की। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि माता राज रानी जी के अकाल प्रस्थान से एक ऐसा सूनापन पैदा हो गया है जिसे निकट भविष्य में दूर किया जाना मुश्किल है। उन्होंने नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँव खटाना की सरपंच रहते हुए माता राज रानी की राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में निभाई गई सेवाओं की भी प्रशंसा की।

माता राज रानी जी को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों, दोस्तों और रिश्तेदारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता जी के भोग और अंतिम अरदास के दौरान हर वर्ग के हज़ारों लोगों की उपस्थिति दर्शाती है कि इलाके के लोग उनका कितना सत्कार करते थे। मुख्यमंत्री चन्नी ने माता जी को एक दूरदर्शी और बुद्धिमान शख्सियत बताया जिन्होंने अपने बच्चों को अपने जीवन में सफल होने और समाज की सेवा करने के लिए अच्छी शिक्षा दी, वह भी ऐसे समय में, जब लोगों में शिक्षा की महत्ता बारे जागरूकता की कमी थी।

इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

माता राज रानी की अंतिम अरदास में शामिल होने वालों और श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाली अन्य प्रमुख शख्सियतों में केबिनेट मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल, संसद मैंबर मनीष तिवारी और मुहम्मद सदीक, पूर्व संसद मैंबर संतोष चौधरी, एच एस हंसपाल, अविनाश राय खन्ना और बलवंत सिंह रामूवालिया, पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा और मास्टर मोहन लाल, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, दर्शन लाल मंगूपुर, अंगद सिंह नवांशहर पहुंचे।

अमरीक सिंह ढिल्लों, स. कुलबीर सिंह ज़ीरा, अमन अरोड़ा, अमरजीत सिंह सन्दोआ, सुनील दत्ती, एच.एस. हंसपाल, पूर्व एम.एल.एज़ भाग सिंह, जोड़ा किशोर, शमशेर सिंह राय, हिमाचल प्रदेश से विधायक मुकेश अग्निहोत्री (हरोली-ऊना) और राम लाल (नैना देवी), एन आर आई कमीशन पंजाब के ऑनरेरी मैंबर दलजीत सहोता, प्रमुख सचिव /मुख्यमंत्री हुसन लाल, कमिश्नर रूपनगर डिवीज़न मनवेश सिंह सिद्धू, यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिन्दर सिंह ढिल्लों और अन्य गणमान्य शामिल थे।

गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक संत बाबा अवतार सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी और स्पीकर पंजाब विधानसभा राणा के पी सिंह द्वारा इस गुरू घर के सेवकों के तौर पर सड़क बनवाने और अन्य सेवाओं में दिए सहयोग के लिए उनको दोशाला देकर सम्मानित किया।

CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *