जालंधर सैंट्रल हलके में MLA बेरी के खिलाफ बगावत की चिंगारी, कौंसलर के नेतृत्व में नाराज नेताओं की बैठक, फिर मैदान में उतर सकते हैं तेजिंदर बिट्टू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 06 Dec 2021

जालंधर सैंट्रल हलके में MLA बेरी के खिलाफ बगावत की चिंगारी, कौंसलर के नेतृत्व में नाराज नेताओं की बैठक, फिर मैदान में उतर सकते हैं तेजिंदर बिट्टू

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके में MLA राजिंदर बेरी के खिलाफ बगावत की चिंगाई सुलगने लगी है। विधायक बेरी के ही एक करीबी कौंसलर ने बगावती कौंसलरों और नेताओं का नेतृत्व कर रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि उक्त कौंसलर ने एक गुप्त स्थान पर बैठक कर दूसरे कौंसलरों और नेताओं को बगावत करने के लिए उकसाया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री के पद से हटने और सुनील जाखड़ को कांग्रेस में साइड लाइन किए जाने के बाद जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी की टिकट कटने को लेकर चर्चाएं तेज है। जिसके चलते एक कौंसलर ने अपने कुछ साथी कौंसलरों और नेताओं के साथ बगावती सुर अपना लिया है। कहा जा रहा है कि ये सभी कौंसलर और नेता सैंट्रल हलके में तेजिंदर सिंह बिट्टू को फिर से टिकट दिए जाने के पक्ष में हैं।

बेरी की खिलाफत शुरू हो गई है

कांग्रेस के पर्यवेक्षकों के सामने भी उक्त कौंसलरों ने अपनी साथी कौंसलरों और नेताओं के साथ विधायक राजिंदर बेरी के खिलाफ बयान दिया है। जिससे अंदरखाते मामला पूरी तरह से गरमा गया है। सूत्र बता रहे हैं कि उक्त कौंसलर और अन्य नेता चाहते हैं कि सैंट्रल हलके के तेजिंदर सिंह बिट्टू को टिकट दिया जाए। जिससे बेरी की खिलाफत शुरू हो गई है।

दूसरी तरफ राजिंदर बेरी पूरी शिद्दत के साथ अपने सैंट्रल हलके के विकास कार्यों में जुटे हैं। हालांकि उन्हें भी इस बात की पूरी खबर है कि उनके खिलाफ एक कौंसलर कुछ लोगों को मिलाकर बगावती तेवर शुरू कर दिया है। लेकिन फिलहाल राजिंदर बेरी शांत है। उधर, सैंट्रल हलके के डा. जसलीन सेठी के दावे से कांग्रेस में मामला रोचक होता जा रहा है।

CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *