हेलीकाप्टर हादसे में CDS रावत समेत 13 लोगों की मौत, वायुसेना ने दी जानकारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 08 Dec 2021

 

हेलीकाप्टर हादसे में CDS रावत समेत 13 लोगों की मौत, वायुसेना ने दी जानकारी

नई दिल्ली: तमिलनाडु में हुए हेलीकाप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat Death News Latest Updates) समेत सभी 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त हेलीकाप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वायु सेना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी हेलीकाप्टर में सवार 14 लोगों में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की थी। साथ ही जानकारी है कि शवों की पहचान डीएनए जांच से की जाएगी। सरकार गुरुवार को संसद में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 के बारे में जानकारी देगी। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जांच के आदेश दिए हैं।

सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है

भारतीय वायू सेना ने ट्वीट किया है कि ‘गहरे अफसोस के साथ यह पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है।’ दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलीकाप्टर एमआई-17 वी5 के पायलट विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान थे। वो 109 हेलीकाप्टर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर हैं।

तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-17 वी5 सैन्य हेलीकाप्टर में सवार 14 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। साथ ही बताया जा रहा है कि शवों की पहचान डीएनए जांच से की जाएगी। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वो हादसे का जायजा लेने के लिए दुर्घटना स्थल का मुआयना करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन को बचाव कार्यों में हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिए गए हैं।

देखें परदे के पीछे का खेल, जहां लाखों का चूना लगाया जाता है

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *