⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 119 शब्द|📅 09 Dec 2021
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर पुलिस ने अर्बन एस्टेट में छापेमारी की है। थाना-7 की पुलिस ने अधीन आते इलाकों में अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अर्बन एस्टेट-2 मार्किट में अवैध रूप से राजनीतिक संरक्षण के चलते कई अवैध हुक्का बार चल रहे हैं जिनमे युवाओं को गलत राह पर भेजा जा रहा है।
इसी कड़ी में संज्ञान लेते हुए थाना-7 की पुलिस ने Rocky’s व Spicy Dragon अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की जिस दौरान करीब दर्जन भर रसूखदार रहीसजादे राउंड अप किए गए।
थाना प्रभारी अनुसार Rocky’s से 8 तो बाकी Spicy Dragon से राउंड अप किए गए हैं जिन्हें SI संदीप खबर लिखे जाने तक थाने लेकर जा रही है।









