जालंधर में डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड द्वारा जारी ग्रांटों में हेराफेरी का आरोप, CM से जांच की मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 10 Dec 2021

scam

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे जालंधर में कई मामले परत दर परत खुलने लगे हैं। इसे चाहे राजनीतिक लड़ाई कहें, या फिर जनता के पैसे को खुर्दबुर्द करना, लेकिन आखिरकार नुकसान आम जनता का ही हो रहे है। एक ऐसा ही मामला  डिस्ट्रक्टि प्लानिंग बोर्ड के दफ्तर का सामने आया है। जिसकी शिकायत डीसी से लेकर मुख्यमंत्री और योजना आयोग के अधिकारियों से की गई है।

जालंधर डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड में सबकुछ ठीक नहीं है। आरोप है कि बोर्ड से जुड़े कुछ अधिकारियों ने ऐसी सोसाइटियों को सरकारी धन बांट दिया है, जिसका कोई वजूद नहीं है। यहीं, नहीं आरोप तो यह भी है कि सरकारी धन के बंदरबांट में कुछ राजनीतिक चेहरे भी शामिल हैं। फिलहाल विभाग से आरटीआई के जरिए भी सूचना मांगी गई है।

कैश वापस ले लिया गया

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, योजना आयोग के चेयरमैन समेत कई अधिकारियों को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि जालंधर डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड से जुड़े कुछ लोग अपनी चहेती सोसाइटियों को सरकारी धन का बंदरबांट किया है। आरोप यह है कि उक्त सोसाइटियों को लाखों रुपए के चेक दिए गए, बाद में इसमें से कैश वापस ले लिया गया है।

भाजयुमो नेता अर्जुन त्रेहन का आरोप यह है भी कि जिन सोसाइटियों को चेक दिए गए हैं, उसका कोई आडिट नहीं किया गया है। जिससे बड़े स्तर पर धांधली हुई है। वहीं, इस मामले में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है।

Aryans Academy पर सनसनीखेज आरोप, देखें

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *