मुख्यमंत्री चन्नी ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों और सरपंचों के साथ की मीटिंग, किसानों को लेकर कही बड़ी बात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 11 Dec 2021

मुख्यमंत्री चन्नी ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों और सरपंचों के साथ की मीटिंग, किसानों को लेकर कही बड़ी बात

डेली संवाद, मोरिंडा
मुख्यमंत्री पंजाब स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अपने आवास गाँव ढोलण माजरा में ब्लॉक चमकौर साहिब के जि़ला परिषद् सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों, पंचों और काऊंसलरों के साथ बैठक की। इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा गाँवों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, जिसके लिए वह पंचायतों को प्रत्यक्ष रूप से मिल रहे हैं और सभी पंचायतों की माँगों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने पंचायतों को कहा कि शुरू किए गए विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर मुकम्मल किया जाए, जिससे अगले पड़ाव के अन्य कार्य भी जल्द शुरू किए जा सकें। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लगाया गया मोर्चा सफल हो गया है, पंजाब के लोगों ने, किसानों ने, पंजाब सरकार ने, हर तरह का योगदान इस मोर्चे में दिया है। किसान मोर्चा ख़त्म कर घर वापस आ रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा किसानों के स्वागत के लिए जगह-जगह पर स्वागत द्वार लगाकर किसानों का स्वागत किया जा रहा है।

किसान संगठनों द्वारा उठाई गई 18 मांग पूरी

उन्होंने यह भी कहा कि किसान संगठनों द्वारा उठाई गई 18 माँगों में से ज़्यादातर माँगों को स्वीकृत कर लिया गया है, जिस सम्बन्धी नोटीफिकेशन जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार किसानों का सारा कजऱ् माफ करना चाहती है और दो लाख तक का कजऱ् माफ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मेरी ओर से प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी भी लिखी गई है जिसमें किसानों से जो कर वसूला जाता है उसमें केंद्र सरकार को भी हिस्सा जाता है। इसलिए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार के साथ एक निति बनाए, जिसके अंतर्गत किसानों को कजऱ्े से मुक्त किया जा सके। मुख्यमंत्री पंजाब जी द्वारा किसान मोर्चे के अधिकारियों को बधाई दी गई और धन्यवाद भी किया गया। उन्होंने कहा पंजाब सरकार गरीब लोगों के आर्थिक स्तर को ऊँचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए अन्य ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Aryans Academy पर सनसनीखेज आरोप, देखें

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *