जालंधर: पुलिस अफसरों पर सनसनीखेज आरोप, भाजयुमो नेता अशोक सरीन हिक्की बोले- अफसरों का स्टाफ करता है जबरन वसूली

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ashok sareen hikki

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब मे मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के भ्रष्टाचार मुक्त व जनता के लिए कार्य करने वाले सभी दावों को झूठ करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए लगाकर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ व सस्ती रेत देने का झूठा प्रचार प्रसार कर रहे है।

क्योंकि उनकी सरकार के अधिकारी केवल भ्रष्टाचार ही नही बेखौफ होकर जबरन वसूली भी करने मे कसर नही छोड़ रहे। जो लोग गैर-क़ानूनी कार्य त्याग कर सामाजिक जीवन भी जीना चाहते है उनको भी डरा धमका कर पैसे लिए जा रहे है ताकि वो लोग दोबारा गैर-क़ानूनी कार्य शुरू कर उनको महीना दे।

मलाईंदार पदों पर तैनात

सरीन ने कहा पुलिस के एस.एच.ओ स्तर के अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली का खेल उच्च व प्रमुख जिला स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। क्योंकि जिला प्रमुख पुलिस अधिकारी अपने साथ कुछ एस.एच.ओ लेकर आते है फिर उनको मलाईंदार पदों पर तैनात कर लाखों मे रोज़ाना जबरन वसूली करवाते है।

दूसरी तरफ अगर वो फंसने लगे तो उनके रक्षा कवच बन कर भ्रष्टाचार ख़त्म नही उसको बढ़ावा देने का कार्य कर रहे है। इस तरह की कारगुज़ारी के चलते पंजाब नशा मुक्त अपराध मुक्त नही हो रहा है। इतना ही नही कुछ दिन पहले पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने द्वारा एक जिले से अपनी बदली होने पर दूसरे जिले मे अपने साथ पुलिस अधिकारी नही लेकर जाने वाले सरकारी आदेश को पंजाब पुलिस अधिकारी नही मानते है।

Aryans Academy पर सनसनीखेज आरोप, देखें

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *