Reliance Jio ने लॉन्च किया 1 रुपये वाला प्लान, 30 दिन तक मिलेगी वैलिडिटी- जानें इसके फायदे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 15 Dec 2021

Reliance Jio ने लॉन्च किया 1 रुपये वाला प्लान, 30 दिन तक मिलेगी वैलिडिटी- जानें इसके फायदे

Reliance Jio Cheapest Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपना सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है। ये प्लान सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है। ये प्लान माई जियो (My Jio) ऐप पर लिस्ट कर दिया गया है। जियो ने यह प्लान कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को लिए लॉन्च किया है।

जियो के 1 रुपये के प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 100 MB हाई स्पीड डेटा मिलती है। जब इस प्लान में 100 MB डेटा लिमिट खत्म हो जाएगी, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 60 kbps पर आ जाएगी। इस प्लान में कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं दी गई है। यानी इस प्लान के जरिये आप अपने सिम को एक्टिवेट रख सकते हैं। जिन्ह सिर्फ अपने सिम को एक्टिवेट रखना है उनके लिए ये प्लान काफी काम आने वाला है।

ये बना सबसे सस्ता प्लान

ये जियो का सबसे सस्ता प्लान है। 1 रुपये का रिचार्ज प्लान अभी अन्य किसी कंपनी जैसे वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल या फिर BSNL और MTNL का नहीं है। रिलायंस जियो के 119 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। 209 रुपये के प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है, यानी यूजर्स को रोजाना 21GB डेटा मिलेगा।

साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में रोजाना 300 SMS मिलेंगे। जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, इसमें JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud जैसे जियो ऐप्स शामिल है। ये प्लान अपने बेनेफिट्स के हिसाब से सही मायने में काफी सस्ता है।

Airtel का 155 सबसे का प्लान प्लान

एयरटेल का सबसे सस्ता SMS प्लान 155 रुपये का है जिसमें यूजर्स को 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में प्रतिदिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इसमें Prime Video फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक की मेंबरशिप भी मिलती है।

आर्यन एकेडमी पर मानव तस्करी का आरोप, देखें VIDEO

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *