दीनानाथ प्रधान ने वार्ड-16 में LED लाइटें लगवाने का काम शुरू करवाया, लोगों ने MLA राजिंदर बेरी का किया धन्यवाद

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 170 शब्द|📅 19 Dec 2021

दीनानाथ प्रधान ने वार्ड-16 में LED लाइटें लगवाने का काम शुरू करवाया, लोगों ने MLA राजिंदर बेरी का किया धन्यवाद

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी के निर्देशानुसार वार्ड-16 के कांग्रेसी नेता दीनानाथ प्रधान ने आज इलाके के कई कालोनियों में एलईडी लाइटें लगवाने का काम शुरू करवाया। वार्ड के कई कालोनियों में एलई़डी लाइटें न लगी होने से अंधेरा रहता था, जिससे लोगों ने दीनानाथ प्रधान से लाइट लगवाने की मांग की थी।

दीनानाथ प्रधान ने विधायक राजिंदर बेरी से मिलकर कालोनियों में एलईडी लाइटें लगवाने की बात की, तो विधायक ने तत्काल नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से कालोनियों में एलईडी लाइटें लगवाने का आदेश दिया। इस पर दीनानाथ प्रधान ने निगम कमिश्नर करणेश शर्मा से मिलकर कालोनियों की लिस्ट सौंपी।

दीनानाथ प्रधान ने वार्ड-16 में LED लाइटें लगवाने का काम शुरू करवाया, लोगों ने MLA राजिंदर बेरी का किया धन्यवाद

दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में गुरु नानक पुरा, सतनाम नगर, एकता नगर और भारत नगर में एलईडी लाइट लगाने का काम किया गया। इस मौके पर कृष्ण लाल मट्टू, राम प्रकाश वेद, शिव शंकर चौधरी, संतोष पांडे, राघव भट्टी, सुख कंग, दीक्षांत काका, दीपक और नरिंदर कुमार आदि ने सहयोग किया।

कपूरथला में बेअदबी, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

https://youtu.be/MO6_qDAEvDM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *