बेअदबी की कोशिश करने वाले वास्तविक साजिशकारों को पर्दाफाश करने के लिए पूरी गहराई से जांच की जायेगी: CM चन्नी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 19 Dec 2021

बेअदबी की कोशिश करने वाले वास्तविक साजिशकारों को पर्दाफाश करने के लिए पूरी गहराई से जांच की जायेगी: CM चन्नी

डेली संवाद, अमृतसर
बीती शाम श्री दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी की कोशिश की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख ज़ाहिर करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच करने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराई है जिससे इस अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण काम के वास्तविक साजिशकारों का पर्दाफाश किया जा सके।

उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने इस घटना को घिनौना और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि इससे न सिर्फ़ हमारी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है बल्कि हमारे हृदय भी आहत हुये हैं। उन्होंने कहा कि इसको रोकने की ज़रूरत है और इसकी सख़्त से सख़्त शब्दों में निंदा करनी बनती है।

मुख्यमंत्री चन्नी ने लोगों से अपील की कि राज्य में होने वाले विधान सभा मतदान के मद्देनज़र किसी भी एजेंसी या समाज विरोधी तत्व के अपवित्र मंसूबों को नाकाम करने के लिए किसी भी धर्म या आस्था से सम्बन्धित स्थानों जैसे गुरूद्वारे, मंदिरों समेत धार्मिक स्थानों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सचेत रहते हुये पूरी निगारनी रखी जाये।

भाईचारक सांझ को कायम रखने के लिए दृढ़ संकल्प

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि मौजूदा समय की संवेदनशील स्थिति के मद्देनज़र संयम रखने और अमन-शान्ति, भाईचारक सांझ और धार्मिक सहनशीलता में अटूट भरोसा बना कर रखें। आने वाले दिनों में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण और ग़ैर-नैतिक घटनाओं के फिर घटने संबंधी पूछे एक मीडिया सवाल का जवाब देते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य की ख़ुफ़िया एजेंसियाँ और पुलिस समाज विरोधी तत्वों की ऐसी कार्यवाहियों को रोकने के लिए सक्रियता से जुटी हुई है।

उन्होंने लोगों को सचेत रहने और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने के लिए भी कहा। राज्य भर में अमन-शान्ति और भाईचारक सांझ को कायम रखने के लिए दृढ़ संकल्प लेते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि किसी भी कीमत पर राज्य के सुखद माहौल को ख़राब करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।

कपूरथला में बेअदबी, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

https://youtu.be/MO6_qDAEvDM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *