लम्मा पिंड के बाबाजी मोहल्ले के लोगों ने केडी भंडारी को दिया समर्थन, कहा-  करोना काल में भंडारी ने दिया परिवार की तरह साथ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 20 Dec 2021

लम्मा पिंड के बाबाजी मोहल्ले के लोगों ने केडी भंडारी को दिया समर्थन, कहा-  करोना काल में भंडारी ने दिया परिवार की तरह साथ

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब भाजपा के दिग्गज नेता एवं पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी द्वारा बीते दिन लंबा पिंड के बाबाजी मोहल्ला क्षेत्र में लोगों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने अपने कार्यकाल के दौरान हर वर्ग खासतौर पर गरीब वर्ग के जीवन स्तर को सुचारू करने के लिए बहुत कार्य किए।

क्षेत्र निवासियों ने कहा केडी भंडारी ने विधायक रहते हुए सरकार से गरीब इलाकों के लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए दर्जनों योजनाओं को लागू करवाया। क्षेत्र निवासियों ने कहा गरीब परिवारों के साथ करोना काल में भंडारी एक परिवार की तरह खड़े रहे। इलाका निवासियों ने पूर्व सीपीएस केडी भंडारी द्वारा पिछले काफी सालों से क्षेत्रवासियों को दिए जा रहे हैं उनके सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि 2017 में पंजाब के लोग कांग्रेस द्वारा दिखाए गए झूठ के ख्वाबों में आ गए थे।

कांग्रेस को सत्ता में लाकर पछता रहे हैं

जबकि पिछले 5 साल से ही जालंधर नॉर्थ और पंजाब भर के लोग कांग्रेस को सत्ता में लाकर पछता रहे हैं इलाका निवासियों ने कहा केडी भंडारी ने विधायक रहते हुए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली गरीब लोगों की मदद के लिए हर योजना को जालंधर नार्थ के हर गरीब परिवार तक पहुंचाने का कार्य किया।

लम्मा पिंड के बाबाजी मोहल्ले के लोगों ने केडी भंडारी को दिया समर्थन, कहा-  करोना काल में भंडारी ने दिया परिवार की तरह साथ

इलाका निवासियों ने पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को यह विश्वास दिलाया कि 2022 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से क्षेत्र की जिम्मेदारी भंडारी को दी जाएगी। लोगों ने एकजुट होकर कहा कि जालंधर नॉर्थ के विकास तरक्की और खुशहाली के लिए केडी भंडारी का विधायक बनना जरूरी है।

इस मौके पर पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने समस्त उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी मेरे परिवारिक सदस्य हो। आप की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। राजनीति में मेरा सिर्फ और सिर्फ एक ही लक्ष्य है लोक सेवा और लोक सेवा के कार्यों के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।

आर्यन एकेडमी ‘चोर’ है? देखें सनसनीखेज आरोप

https://youtu.be/5cqTXCOAT9M

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *