Punjab News: जूनियर इंजीनियर को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते विजीलैंस ने रंगे हाथ दबोचा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 21 Dec 2021

bribe

मोहाली। मोहाली के जीरकपुर में बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर (जेई) रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जेई पर 90 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। आरोपित की पहचान मलकीत सिंह जेई के रूप में हुई है। आरोपित जेई को गांव हंडेसरा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने अपने कारिंदे प्रदीप कुमार उर्फ मीतू को रिश्वत की राशि लेने के लिए भेजा था।

डीएसपी अजय कुमार विजिलेंस ने बताया कि जेई द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत गांव खेलन के रहने वाले कुशलपाल ने उन्हें दी थी। कुशपाल ने बताया था कि उसकी आटे की चक्की है। बीते दिन जेई मलकीत सिंह ने इसकी दुकान पर आकर रेड की। हाथ में तार लिए जेई ने कहा कि उसने बिजली चोरी के मामले में यह तार पकड़ी है।

एक लाख रुपये देने की डिमांड थी

वह उसे या तो जुर्माना करेगा या फिर उसके खिलाफ कोर्ट में केस याचिका दायर करेगा। उसने मौके पर प्रदीप कुमार उर्फ राणा निवासी गांव रजापुर को बुलाया, जिसने बात को रफा-दफा करने के लिए 3 लाख रुपये में जेई और चक्की मालिक के बीच में सौदा तय करवा दिया। जेई ने लेनदेन का सारा जिम्मा अपने कारिंदे प्रदीप कुमार पर छोड़ दिया। एक लाख रुपये जेई को उक्त प्रदीप कुमार एजेंट के जरिये उसी दिन दे दिए गए जबकि एक लाख रुपये एक दिसंबर को देने की बात हुई थी।

सोमवार को एक लाख रुपये देने की डिमांड थी, लेकिन शिकायतकर्ता कुशपाल 90 हजार रुपये ही लाया था। विजिलेंस टीम ने पैसे लेते समय एजेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पैसे देने के लिए जेई ने प्राइवेट एजेंट प्रदीप कुमार को भेजा था, लेकिन विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर से जेई से संपर्क किया जिसने पैसे लेने की बात कबूल की। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर धर्मपाल ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आर्यन एकेडमी ‘चोर’ है? देखें सनसनीखेज आरोप

https://youtu.be/5cqTXCOAT9M

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *