Punjab Election: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा सोढ़ी, शेखावत ने किया स्वागत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 21 Dec 2021

Punjab Election: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा सोढ़ी, शेखावत ने किया स्वागत

Punjab News: पंजाब विस चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के वक्त कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राणा गुरमीत सोढ़ी ने भाजपा जॉइन कर ली है। पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने उनका स्वागत किया।

राणा सोढ़ी पिछले काफी समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। राणा कैप्टन सरकार में खेल मंत्री थे। हालांकि कैप्टन को CM की कुर्सी से हटाने के बाद उनसे मंत्री पद छीन लिया गया। इसके बाद वह खामोश होकर घर बैठ गए। उन्होंने पार्टी की गतिविधियों से दूरी बना ली थी।

राणा गुरमीत सिंह को पंजाब के दिग्गज नेताओं में शुमार किया जाता है. गुरमीत सिंह लगातार चार बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं. 2002 में गुरमीत सिंह विधायक चुने गए थे. इसके बाद गुरमीत सिंह सोढी 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. 2018 में कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरमीत सिंह को चीफ व्हिप भी बनाया गया था.

कैप्टन अमरिंदर सिंह कर रहे हैं बड़े दावे

67 साल के गुरमीत सिंह 1973 से राजनीति में एक्टिव हैं. राणा गुरमीत सिंह सोढी भारतीय यूथ कांग्रेस का हिस्सा भी रह चुके हैं. इंडियन यूथ कांग्रेस का मेंबर रहते हुए राणा गुरमीत सिंह ने स्पोर्ट्स और एजुकेशन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था.

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाए जाने के बाद से कई कांग्रेसी नेताओं के पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे. कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही दावा कर चुके हैं कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी बदल सकते हैं. विधानसभा चुनाव के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है.

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *