रिश्वत ले रहे SHO को पकड़ने पहुंची विजीलैंस टीम, पकड़े जाने के डर से SHO ने विजीलैंस अफसरों पर चढ़ाई कार, फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 21 Dec 2021

रिश्वत ले रहे SHO को पकड़ने पहुंची विजीलैंस टीम, पकड़े जाने के डर से SHO ने विजीलैंस अफसरों पर चढ़ाई कार, फरार

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में रिश्वत के आरोपी एसएचओ को रंगे हाथ गिरफ्तार करने पहुंची विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। विजिलेंस टीम ने सड़क से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल आरोपी की गाड़ी विजिलेंस ने हमीरपुर पुलिस की मदद से बरामद कर ली है। हालांकि, आरोपी एसएचओ अभी भी फरार है।

उधर, विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में हत्या के प्रयास की शिकायत दर्ज करवा दी है। विजिलेंस को मिली शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लागाया कि एसएचओ नादौन नीरज राणा ने मवेशियों को पठानकोट लेने जाने की अनुमति देने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और पैसा न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी थी।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने एसएचओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सूत्रों के अनुसार आरोपी एसएचओ अपनी निजी कार से मौके पर पहुंचा और शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ले ली।

इसी बीच जब विजिलेंस की टीम उसे दबोचने के लिए आगे बढ़ी तो वह अपनी कार में बैठ गया और टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए फरार हो गया। एसपी विजिलेंस मंडी रेंज राहुल नाथ ने इसकी पुष्टि की है। हमीरपुर पुलिस के अनुसार आरोपी को जिले से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

छात्रों का भविष्य खराब कर रही है Aryans Academy, पुलिस थाने में हंगामा, FIR की मांग

https://youtu.be/mxsufloGI1Y

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *