CM चन्नी ने केजरीवाल को दी चुनौती, कहा- पंजाब के लोगों के साथ चांद-तारे तोड़ कर लाने के वादे करने से पहले दिल्ली में अपनी कारगुज़ारी दिखाओ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 24 Dec 2021

CM चन्नी ने केजरीवाल को दी चुनौती, कहा- पंजाब के लोगों के साथ चांद-तारे तोड़ कर लाने के वादे करने से पहले दिल्ली में अपनी कारगुज़ारी दिखाओ

डेली संवाद, पठानकोट
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ कहा कि पंजाब के लोगों के साथ चांद-तारे तोड़ कर लाने के वादे करने से पहले आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल दिल्ली में अपनी कारगुज़ारी दिखाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब में राज्य सरकार आम लोगों के हितों की बाखूबी रक्षा कर रही है, केजरीवाल को उनकी चिंता करने की ज़रूरत नहीं।

आज यहां तलवाड़ा जाटां से सिम्बली गुज्जरां तक बनाऐ बड़े पुल को लोगों को समर्पित करने के बाद लोगों के जलसे को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ सुप्रीमो पंजाब की दौलत पर नज़र रख रहे हैं जिस कारण वह लोगों को लुभाने के लिए हवाई किले बना रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती दी कि पंजाबियों के सामने झूठ बोलने से पहले वह पंजाब सरकार की तरह दिल्ली निवासियों को सस्ती बिजली और पेट्रोल देने का ऐलान करने की हिम्मत करें।

शासन करने की कतई इजाज़त नहीं देंगे

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि ‘आप’ लीडरशिप को एक मोटी सी बात समझ लेनी चाहिए कि स्वाभिमानी पंजाबी किसी भी बाहर के व्यक्ति को शासन करने की कतई इजाज़त नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने केजरीवाल को याद करवाया कि पंजाब सरकार पूरे उत्तरी क्षेत्र में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीज़ल अपने लोगों को मुहैया करवा रही है और इसी तरह पूरे देश की अपेक्षा राज्य में बिजली की दरें सब से सस्ती हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘क्या केजरीवाल पंजाब में आकर लोगों को भ्रमित करने के लिए कई तरह के झूठे ऐलान करने से पहले दिल्ली में पंजाब की तरह आम आदमी के एजंडे को लागू करेंगे।’ उन्होंने अपनी सरकार की तरफ से लिए गए कई जन समर्थकी फ़ैसलों की सूची गिनवाते हुये कहा कि बिजली बिलों के 1500 करोड़ रुपए के बकाए माफ किये गए हैं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें प्रति यूनिट तीन रुपए घटाईं गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही आम आदमी का एजेंडा है और पंजाब सरकार आम आदमी को लाभ पहुँचाने के लिए इसको पूरे जोश से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे जिससे राज्य के सर्वपक्षीय विकास और लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा, ‘मैं आम आदमी की मुश्किलों को जानता हूं और मेरा हर कदम उनको कम करने के लिए है।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *