Punjab Election: पंजाब की मशहूर फिल्म अदाकारा के पिता समेत कई कांग्रेसी नेता BJP में शामिल

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 607 शब्द|📅 24 Dec 2021

Punjab Election: पंजाब की मशहूर फिल्म अदाकारा के पिता समेत कई कांग्रेसी नेता BJP में शामिल

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि दुर्भाग्य से पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी एक पोस्टर ब्वाय से अधिक नहीं हैं और जनता को खुश करने के लिए पूरी तरह से सिर्फ घोषणाएं करने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का मौलिक कर्तव्य प्रदेश में कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करना है, लेकिन चन्नी ने राज्य की सुरक्षा को ही दांव पर लगा रखा है।

पंजाब आज बेहद चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है और किसी को भी बेहद मुश्किल से मिली इस शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वह चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए आयोजित समारोह के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बाग़ा, दयाल सिंह सोढ़ी आदि भी उपस्थित थे।

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख भाजपा में शामिल

जीवन गुप्ता ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिल्म जगत की महशूर अदाकारा शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख जिन्होंने 2014 में विधायक का व 2019 में खडूर सभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अतिरिक्त एंटी टेरीरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ब्राहमण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एंटी टेरिरिस्ट कौंसिल के चेयरमैन व पंजाब-हरियाणा बार एसोसिएशन भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के सदस्य व इंडियन यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव विरेश शांडिल्य (मोहाली), जय भीम सभा पंजाब (रजि.) के पूर्व अध्यक्ष व ब्लॉक समिति सदस्य अमलोह व यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव व पूर्व सरपंच जसपाल सिंह शैरी (फतेहगढ़ साहिब), पूर्व विधानसभा इंचार्ज श्री चमकौर साहिब गुरदर्शन सिंह (रूपनगर), शिअद यूथ विंग के पूर्व विधानसभा इंचार्ज श्री चमकौर साहिब व ब्लॉक समिति बरसलपुर से आजाद चुनाव लड़ चुके गुरप्रीत सिंह (रूपनगर), बहुजन समाज पार्टी के सीनियर कार्यकर्त्ता व विधानसभा चमकौर साहिब के मौजूदा कोशाध्यक्ष भाग सिंह (रूपनगर) भी भाजपा में आ गए हैं।

ये नेता भी भाजपा में आए

संगत सहारा वेलफेयर क्लब संगत मंडी के चेयरमैन रुपिंदरजीत सिंह (बठिंडा), रिटायर्ड डी.एस.पी. बुलंद सिंह (लुधियाना), सोशल वर्कर हरीश बहरी (लुधियाना), पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पंजाब प्रदेश व्यापर मंडल के सदस्य व 2014 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के लोकसभा चुनाव के पूर्व सोशल मीडिया इंचार्ज व फेडरेशन ऑफ़ एक्सपोर्ट इंडिया ऑर्गनाइजेशन (FEIO) के पूर्व सदस्य गुरशरण सिंह भाजपा में शामिल हुए।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व एग्जेटिव सदस्य व ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष व अकाली दल के पूर्व जिलाध्त्क्ष व ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन से विधायक का चुनाव लड़ चुके हरजीत सिंह पुरेवाल, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व ब्लॉक सचिव व पंजाब यूथ फोरम ऑफ़ अकाली दल के पूर्व उपाध्यक्ष व गुरुद्वारा भाई मंझ वेलफेयर सोसाईटी सुल्तानविंड अमृतसर के महासचिव व अमृतसर दक्षिणी विधानसभा की वार्ड नं. 38 के इंचार्ज जसपाल सिंह भी भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस के नेताओं ने थामा BJP का दामन

कांग्रेस पार्टी के सीनियर कार्यकर्त्ता गगनदीप सिंह (अमृतसर), भारती जंजुआ (गुरदासपुर), बहुजन समाज पार्टी के सैक्टर अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष शीतल सिंह (रोपड़), आम आदमी पार्टी के स्पोर्ट्स विंग के सचिव व महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी व एशियन मेडीलिस्ट कैप्टन रामपाल सिंह, आप के सीनियर कार्यकर्त्ता नागेंदर सिंह, लखमीर सिंह, बुक डॉक्टर फोऊडेशन के अध्यक्ष एवं प्रिंट मीडिया एडवाईजर एडवोकेट अमरदीप सिंग चंडोक, एडवोकेट अर्पणदीप कौर, एडवोकेट ध्रुव गुप्ता, फिरोजपुर से जिला परिषद सदस्य शैलेंदर सिंह (फिरोजपुर) व गुरमीत सिंह अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। इन सभी नेताओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई तथा इन सभी को सिरोपा देकर भाजपा परिवार में शामिल कर उनका स्वागत किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *