Punjab News: लुधियाना ब्लास्ट में मारा गया शख्स था पूर्व पुलिसकर्मी, ड्रग्स केस में गया था जेल, पढ़ें बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 24 Dec 2021

 

Punjab News: लुधियाना ब्लास्ट में मारा गया शख्स था पूर्व पुलिसकर्मी, ड्रग्स केस में गया था जेल, पढ़ें बड़ा खुलासा

डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना जिला अदालत में गुरुवार दोपहर एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। जिसकी पहचान अब पंजाब पुलिस ने कर ली है। पुलिस के मुताबिक मारा गया शख्स पूर्व पुलिसकर्मी है, जिसका नाम गगनदीप सिंह था। ड्रग्स केस में लिंक की वजह से उसे सर्विस से बर्खास्त कर दिया गया था। दो साल उसने जेल में बिताए और इसी साल सितंबर में उसे रिहा किया गया था।

पुलिस उसके बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। दरअसल गुरुवार को जिला अदालत की दूसरी मंजिल पर बम विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स की मौत हुई, जबकि 6 अन्य घायल थे। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को संदेह था कि विस्फोट में मारे गए व्यक्ति का घटना से कोई लेना-देना है, या तो वो विस्फोटक उपकरण ले जा रहा था या फिर वो उसे इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा था।

वहीं दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शुक्रवार को देश में सुरक्षा स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख कुलदीप सिंह और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पंकज सिंह मौजूद थे।

किरण रिजिजू ने किया दौरा

वहीं केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिज रिजिजू ने शुक्रवार को लुधियाना जिला अदालत का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी थी। केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य लुधियाना के साथ-साथ पंजाब के लोगों को आश्वस्त करना था कि राज्य सरकार के साथ मिलकर केंद्र घटना की जांच करवा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *