अबकी बार पंजाब में एक नया इतिहास बनने वाला है : गजेंद्र सिंह शेखावत

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 659 शब्द|📅 26 Dec 2021

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जालंधर में बने भाजपा प्रदेश चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कहा –  पंजाब की जनता दिल्ली के गांधी और यहां के बादल परिवार की हकीकत को समझ चुकी है

अबकी बार पंजाब में एक नया इतिहास बनने वाला है : गजेंद्र सिंह शेखावत

डेली संवाद, जालंधर
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री एवं पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को जालंधर में बने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब की जनता दिल्ली के गांधी और यहां के बादल परिवार की हकीकत को समझ चुकी है। झूठे वायदे करने वाले लोगों को पहचान चुकी है। पंजाब किसी विकल्प की तलाश कर रहा है। भाजपा का हर कार्यकर्ता उत्साहित है। भाजपा के वर्करों को यहां की जनता का प्यार मिल रहा है, हम नया इतिहास बनाने का श्रीगणेश आज यहां इस कार्यालय से कर चुके हैं। अबकी बार पंजाब में एक नया इतिहास बनने वाला है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। माइनिंग, शराब और रेत माफिया पंजाब में हावी हुआ है। माफिया राज बना है, नार्को टेरिरज्म बढ़ा है। यहां की सामाजिक व्यवस्था को ध्वस्त कर, सामाजिक सदभाव को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार पंजाब के हालात की जिम्मेदारी लेने की बजाए, अहंकार से ग्रसित है। इसी अहंकार के चलते पंजाब की जनता ने मौजूदा सरकार को नकार चुकी है। दूसरी तरफ एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिस पर दिल्ली में भ्रष्टाचार के बहुत दाग लगे हैं। दिल्ली में झूठे वायदे कर लोगों को ठगने के बाद यह पार्टी अब पंजाब में झूठे वायदे कर रही है।

किसानों ने भी लिया यू टर्न

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जो किसान कहते थे कि वे राजनीति नहीं करेंगे, उन्होंने अपना सियासी मोर्चा बना लिया। शेखावत ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी बनाई है, नुकसान की चिंता उन्हें करनी चाहिए। जब किसानों का आंदोलन शुरू हुआ था, तब किसान नेताओं ने कहा था कि वे कभी भी राजनीति की तरफ नहीं जाएंगे। बावजूद इसके किसानों ने एकाएक यूटर्न ले लिया।

बेअदबी के मामले पर शेखावत ने कहा कि पंजाब सरकार से केवल एसजीपीसी ही नहीं, पंजाब की जनता को भी कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन इस बात की जांच अवश्य होनी चाहिए कि बेअदबी की घटनाएं चुनाव से पहले ही क्यों होती हैं। पहले भी चुनाव से पहले बेअदबी की घटनाएं हुई थीं, पिछले चुनाव के दौरान भी अलग-अलग धर्म और समप्रदाय के मंदिरों में इस तरह से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के प्रयास किए गए थे। इसकी तह तक जाकर जांच होनी चाहिए। यह जरूर सामने आना चाहिए कि कौन लोग हैं, जो पंजाब के सौहार्द को बिगाड़ कर राजनीतिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं।

पंजाब की कांग्रेस सरकार आपसी लड़ाई में व्यस्त

शेखावत ने कहा कि लुधियाना बम बलास्ट और बेअदबी की घटनाओं को लेकर समय रहते केंद्रीय एजैंसियों ने पंजाब सरकार को अलर्ट किया था, पुख्ता जानकारी भी दी थी, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार आपसी लड़ाई में व्यस्त है। जिस सरकार के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रधान इस बात को लेकर लड़ रहे हैं कि चीफ सैक्रेटरी, डीजीपी और एडवोकेट जनरल कौन बनेगा, वह पंजाब की जनता की रक्षा कैसे कर सकती है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नवजोत सिद्धू एक तरफ पाकिस्तान के जनरल बाजवा को गले लगाते हैं, पाक पीएम इमरान खान को झप्पी डालते हैं, तो दूसरी तरफ देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों, अपने जान की बाजी लगाने वाले शूरवीरों और कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने वाले पुलिस कर्मियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।

शेखावत ने कहा कि दिल्ली में बैठा गांधी परिवार और पंजाब का बादल परिवार शासन करता आया है। 1981 में पंजाब नंबर-1 जीडीपी वाला प्रदेश था, 2001 आते-आते ये चौथे पायदान पर पहुंच गया। आज पंजाब 16वें पायदान पर पहुंच गया है। जीडीपी ग्रोथ की दृष्टि से अगर बात करें तो पंजाब देश में एक तिहाई ग्रोथ करने वाला प्रदेश है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *