मिनी लॉकडाउन… जिम, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज सब बंद, देखिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 28 Dec 2021

मिनी लॉकडाउन... जिम, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज सब बंद, देखिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले ही लागू हो गया है और अब कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में येलो अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ओमीक्रोन (Corona Omicron India) के खतरे के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal)ने मंगलवार इसकी घोषणा की।

येलो अलर्ट का मतलब मिनी लॉकडाउन और कई नई पाबंदियां लग जाएंगी। अब सिनेमा हॉल और जिम पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। लगातार दो दिनों तक कोरोना संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत या फिर लगातार सात दिनों की अवधि के दौरान 1500 से अधिक या फिर औसत 500 ऑक्सिजन बेड अस्पतालों में सात दिनों तक भरे रहें।

पूरी तरह से बंद

  • एक बार फिर से जिम पूरी तरह से बंद होंगे। इस दौरान किसी को जिम जाने की इजाजत नहीं होगी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल भी बंद
  • दिल्ली के सिनेमा हॉल पूरी तरह से बंद। कम या अधिक क्षमता नहीं बल्कि पूरी तरह से ही सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया है।
  • थिएटर, बैंक्वेट हाल, एंटरटेनमेंट पार्क भी बंद रहेंगे।

ऑड ईवन के आधार पर शॉपिंग मॉल

  • राजधानी दिल्ली के शॉपिंग मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ऑड-ईवन के आधार पर खुले रहेंगे।
  • दुकानें ऑड ईवन के आधार पर पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी।
  • हर जोन में 50 प्रतिशत वेंडर के साथ एक वीकली मार्केट ही चलेगी।
  • रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे
  • होटल खुलेंगे।
  • बार्बर शॉप खुलें
  • कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी जारी रहेंगी।

मेट्रो और बस के लिए क्या होंगे नियम

  • दिल्ली मेट्रो और बसों में सीटिंग कैपेसिटी के हिसाब से 50 फीसदी लोग सफर करेंगे लेकिन स्टैंडिंग की इजाजत नहीं
  • सवारी, आरटीवी में 11 लोग ही सफर कर सकेंगे।
  • ऑटो, ई रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी- कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा में दो सवारी, मैक्सी कैब में 5

ऑफिस कौन जाएगा और कौन नहीं

  • दिल्ली सरकार के ऑफिस में ए ग्रेड 100 फीसदी स्टाफ को आना होगा, बाकी 50 फीसदी स्टाफ ही ऑफिस आएगा।
  • प्राइवेट ऑफिस में 50 फीसदी स्टाफ को ही आने की इजाजत होगी
  • इस दौरान दिल्ली के सभी स्कूल बंद होंगे। हालांकि स्कूलों में पहले से ही छुटि्यां चल रही हैं।
















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *