जालंधर: बीएसफ कालोनी के पास अवैध रूप से बने R1 होटल को सील करने की तैयारी, आदेश मिला तो डिच भी चला सकती है निगम टीम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 28 Dec 2021

जालंधर: बीएसफ कालोनी के पास अवैध रूप से बने R1 होटल को सील करने की तैयारी, आदेश मिला तो डिच भी चला सकती है निगम टीम

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में एचएमवी के सामने बीएसएफ कालोनी के पास बैंक कालोनी में अवैध रूप से बने R1 होटल में एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस अवैध होटल को सील करने औऱ जमींदोज करने के लिए फाइल नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा को भेजी गई है। जिससे आदेश मिलते ही इस पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक आर-वन होटल अवैध रूप से बनाया गया है। इसे अवैध रूप से तैयार करने में निगम के ही एक अफसर ने मदद की। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की थी। चर्चा यह है कि उक्त अफसर के नाम पर एक नेता ने होटल बनवाने के नाम पर कई लाख रुपए हासिल किए। इसके बाद निगम के इंस्पैक्टर से लेकर बड़े अफसरों ने अपनी आंखे बंद कर ली।

मामला बढ़ते देख कर उक्त नेता ने कंप्रोमाइजिंग फाइल तैयार करवा कर निगम दफ्तर में जमा करवा दी, लेकिन अवैध रूप से बने इस होटल को कंप्रोमाइज भी नहीं किया जा सकता है। जिससे अब होटल को सील करने अथवा जमीदोज करने के लिए फाइल तैयार की जा रही है। चर्चा यह है कि उक्त होटल मालिक ने अफसर और नेता को दबका मारा है कि अगर उसके होटल को सील किया गया तो सभी की पोल खोल देगा।

उधर, एटीपी वजीर राज ने कहा है कि इस अवैध होटल की फाइल पर कार्ऱवाई के लिए निगम कमिश्नर के पास फाइल भेजी गई है। प्रोसेसिंग में है, आदेश मिलने के बाद कभी भी होटल पर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस होटल की सभी रिपोर्ट तैयार कर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *