CM चन्नी का केजरीवाल पर तंज, कहा- ‘आम आदमी आलीशान जीवन जीता है और महंगे होटलों में रहता है’

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 706 शब्द|📅 28 Dec 2021

 

CM चन्नी का केजरीवाल पर तंज, कहा- 'आम आदमी आलीशान जीवन जीता है और महंगे होटलों में रहता है'

डेली संवाद, सरदूलगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुये कहा कि केजरीवाल पहले यह बताए कि कौन सा आम आदमी आलीशान जीवन जीता है और बड़े और महंगे होटलों में रहता है। आज यहां अनाज मंडी में एक विशाल रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ख़ुद -ब -ख़ुद ही अपने आप को आम आदमी कहता रहता है बल्कि वास्तव में उसे आम आदमी के हितों की कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति आलीशान ज़िंदगी व्यतीत कर रहा है, उसे आम आदमी की तकलीफ़ों के बारे कैसे पता लग सकता है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि लोगों की मुश्किलों को वही समझ सकता है, जिसने ख़ुद मुश्किलों का सामना किया हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमज़ोर और पिछड़े वर्गों से सम्बन्धित होने के नाते उनका मुख्य मकसद लोगों को अधिक से अधिक शक्ति प्रदान करना है क्योंकि यह आम आदमी की सरकार है।

आप के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है

उन्होंने कहा कि आप गारंटी कार्ड भर रही है परन्तु उनकी सरकार ने सभी वायदे पूरे किये हैं और आप के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। केजरीवाल और उसके सहयोगियों को ईस्ट इंडिया कंपनी करार देते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि केजरीवाल द्वारा पंजाब की सारी लीडरशिप को नजरअंदाज किया जा रहा है और अपने आप को पंजाब के नेता के तौर पर पोस्टरों पर पेश कर रहा है, जिसको पंजाब निवासी सहन नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री ने केजरीवाल की तरफ से आटो रिक्शा में बैठने और किसी के घर जाने की दिखाई जा रही ड्रामेबाज़ी के लिए आप सुप्रीमो को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में बड़े बंगलों में रहता है और पंजाब के दौरों के दौरान महंगे से महंगे होटलों में ठहरता है। उन्होंने आगे कहा कि ‘आप’ के ज़्यादातर विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं क्योंकि उनकी तरफ से अपने आप को आम आदमी के तौर पर पेश करने का झूठा प्रचार बेनकाब हो गया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने आगे कहा कि बादलों और मजीठिया को बख़्शा नहीं जायेगा क्योंकि इन्होंने अपने निजी फ़ायदों के लिए पंजाब को लूटा है।

माफिया को ख़त्म कर दिया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जवानी को बर्बाद करने वाला मजीठिया गिरफ़्तारी के डर से एफआईआर दर्ज होने के बाद छिप गया है। उन्होंने राज्य में ट्रांसपोर्ट माफिया चलाने के लिए बादलों पर बरसते हुये कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ़ तीन महीनों में ही इस माफिया को ख़त्म कर दिया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने आगे कहा कि हम राज्य में हर तरह के माफिया पर नकेल डालने के लिए सख़्त फ़ैसले लेने के लिए मज़बूत और समर्थ हैं जबकि आप कनवीनर ने मजीठिया से लिखित माफी माँग ली है।

मुख्यमंत्री ने भगवंत मान को आगे आकर मजीठिया के गलत कामों का समर्थन करने के लिए केजरीवाल को सवाल करने के लिए चुनौती दी। मुख्यमंत्री चन्नी ने आगे कहा कि आप के सभी नेता केजरीवाल की ख़ास पार्टी छोड़ चुके हैं और सिर्फ़ भगवंत मान ही केजरीवाल का साथ दे रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने की लालसा के कारण केजरीवाल के गलत कामों के खि़लाफ़ कुछ नहीं बोल रहे। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनकी सरकार सभी माफिया के साथ सख़्ती से निपटने और नशा तस्करी के धंधे की सभी बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डालने की कार्यवाही से पीछे नहीं हटेगी।

विकास प्रोजेक्टों का ऐलान

मुख्यमंत्री चन्नी ने मालवा पट्टी में नरमे की फ़सल के हुए नुकसान के बारे बोलते हुये कहा कि किसानों को 12 हज़ार रुपए का मुआवज़ा पहले ही दिया जा चुका है और 5हज़ार रुपए और दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पल्लेदार यूनियनों की लंबे समय से लटकती आ रही माँग को भी ठेकेदारी सिस्टम (ठेकेदार प्रणाली) के अधीन लाकर हल किया जा रहा है और सभी अदायगियाँ सीधी की जाएंगी।

सरदूलगढ़ हलके लिए कई विकास प्रोजेक्टों का ऐलान करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने बहणीवाल को सब तहसील का दर्जा देने, सरदूलगढ़ अस्पताल को अपग्रेड करने और मिडल स्कूल झुनीर को सीनियर सेकंडरी स्तर तक अपग्रेड करने का ऐलान किया। सरदूलगढ़ हलके के विकास के लिए 2करोड़ रुपए देने का ऐलान करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 करोड़ रुपए विकास कामों के लिए पहले भेजे गए थे जो कि खर्च किए जा चुके हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *