इंस्पैक्टर और ATP की आखिर क्या मजबूरी है, जो अवैध बने R1 होटल पर एक्शन नहीं कर पाए, आखिर MTP और कमिश्नर डिमोलेशन की क्यों नहीं दे रहे हैं मंजूरी? पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 29 Dec 2021

इंस्पैक्टर और ATP की आखिर क्या मजबूरी है, जो अवैध बने R1 होटल पर एक्शन नहीं कर पाए, आखिर MTP और कमिश्नर डिमोलेशन की क्यों नहीं दे रहे हैं मंजूरी? पढ़ें बड़ी खबर

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में फाइलों को दबाने का खेल चल रहा है। बीएसएफ कालोनी के पास बने R1 होटल पर कार्रवाई के लिए एटीपी वजीर राज ने एमटीपी से अनुमति के लिए पत्र लिखा था, जिसे कमिश्नर आफिस में भेजा गया, लेकिन इसकी परमीशन पिछले कई दिनों से नहीं दी जा रही है।

नगर निगम के सूत्र बताते हैं कि आरटीआई एक्टविस्ट रवि छाबड़ा की शिकायत के बाद एटीपी वजीर राज समेत इंस्पैक्टर और अन्य अफसर खुद की खाल बचाने में जुट गए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि अवैध रूप से पूरा होटल बन गया, लेकिन इलाके के इंस्पैक्टर और एटीपी की इस पर नजर नहीं पड़ी। अब जब कार्रवाई के लिए फाइल बनी है, तो फाइल ही दबा दी गई।

एक अफसर ने करीब 5 लाख रुपए वसूल किए

नगर निगम के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त बताया है कि इस होटल को बनवाने की एवज में निगम के ही एक अफसर ने करीब 5 लाख रुपए वसूल किए हैं। जिससे अब इसकी फाइल दबाई जा रही है। फिलहाल इस मसले पर एमटीपी मेहरबान सिंह ने कहा है कि इस होटल पर कार्रवाई के लिए कमिश्नर से परमीशन मांगी गई है।

आपको बता दें कि इस अवैध होटल में न तो पार्किंग के लिए जगड़ छोड़ी गई है और न ही किसी बिल्डिंग बायलाज के नियमों की पालना की गई है। उधर, बीएसएफ कालोनी के इस अवैध होटल की राजकुमार ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भी शिकायत भेजी है। राजकुमार ने मांग किया है कि अवैध होटल को बनवाने वाले इंस्पैक्टर, एटीपी, एमटीपी समेत निगम के अन्य अफसरों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

पंजाब के सीएम ने चलाई बस, छात्रों के लिए बस में फ्री सफर, देखें बड़ी घोषणाएं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *