शर्मनाक: पुलिस थाने में SHO ने युवती से किया अश्लील हरकत, फिर Whatsapp कॉल कर कहा, ‘तुम सबसे खूबसूरत हो, घर पर आ जाओ’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 30 Dec 2021

rape

कोटा. राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) के एक और अधिकारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है. बूंदी के महिला थाने में अपनी फरियाद लेकर आई पीड़िता के साथ न्याय की बजाय एसएचओ शौकत खान (Shaukat Khan) ने अश्लील हरकत (Obscene act) की और उसको अपने क्वार्टर पर अकेले में बुलाया. इसकी शिकायत पर कोटा आईजी ने बूंदी के महिला थानाधिकारी शौकत खान को सस्पेंड कर दिया है।

कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ ने बताया कि पुलिस निरीक्षक शौकत खान को दो दिन पहले सस्पेंड कर दिया गया है. आज उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बूंदी के महिला थाने में मदद मांगने गई एक पीड़िता से थानाधिकारी शौकत खान ने अश्लीलता की सभी हदें पार कर दी. परेशान पीड़िता ने थानाधिकारी शौकत खान द्वारा की गई अश्लील करतूतों का पूरा चिट्ठा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा था. उसमें थानाधिकारी पर बेहद संगीन आरोप लगाये गये हैं।

हमेशा WhatsApp कॉल ही करना

पुलिस के अनुसार परिवाद में पीड़ित महिला ने बताया है कि उसके दहेज प्रताड़ना के मामले की जांच थानाधिकारी शौकत खान के पास थी. उसने इस मामले में थानाधिकारी को कार्रवाई करने के लिए फोन किया था. थानाधिकारी ने उसकी व्हाट्सएप की डीपी देखकर उसे व्हाट्सएप कॉल किया. थानाधिकारी ने पीड़िता से कहा कि हमेशा व्हाट्सएप कॉल ही करना. उसके बाद उसने अश्लील बातें करनी शुरू कर दी. पीड़िता का आरोप है कि वह उसे अपने कमरे पर आने के लिए दवाब बनाने लगा।

उसके बाद भी थानाधिकारी का बदनीयती का सिलसिला जारी रहा. अगले ही दिन उसने महिला को वीडियो कॉल कर बोला मुझे तुम्हारा घर दिखाओ. फिर कहा कि तुम्हारे घर में सबसे खूबसूरत चीज तुम ही हो. मैं घर पर अकेला हूं. तुम नॉनवेज लेकर आ जाओ. उसके बाद थानाधिकारी शौकत ने पीड़ित महिला को केस के सिलसिले में थाने बुलाया।

फाइल में लगे युवती के फोटो को चूमा

महिला अपने बुजुर्ग पिता के साथ थाने पहुंची तो प्रार्थना-पत्र लिखने के बहाने पीड़िता के हाथों को छूने लगा. टेबल के नीचे से महिला के पैरों को लगातार टच करने लगा. जैसे ही पीड़ित महिला का पिता चैंबर के लिए बाहर गया तो फाइल में लगे युवती के फोटो को निकाल कर चूमने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा. उसके बाद महिला का सिस्टम से विश्वास टूट गया।

हालांकि इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारी बोलने से बच रहे हैं. लेकिन शौकत खान को अनियमितता की आड़ लेकर दो दिन पहले सस्पेंड कर दिया. जांच के दौरान यह मामला खुलकर सामने आया. थानाधिकारी शौकत खान द्वारा महिला परिवादी से की गई अश्लीलता के मामले में बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *