नगर निगम के ठेकेदार अग्रवाल कंस्ट्रक्शन और Peddlers बार एवं रेस्टोरेंट के मालिक पर शराब तस्करी का आरोप, विदेशी स्कॉच के विभिन्न ब्रांड की 52 बोतलें बरामद, लाइसेंस रद्द के साथ FIR की तैयारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 416 शब्द|📅 02 Jan 2022

नगर निगम के ठेकेदार अग्रवाल कंस्ट्रक्शन और Peddlers बार एवं रेस्टोरेंट के मालिक पर शराब तस्करी का आरोप, विदेशी स्कॉच के विभिन्न ब्रांड की 52 बोतलें बरामद, लाइसेंस रद्द के साथ FIR की तैयारी

किरनबीर कौर
डेली संवाद, जालंधर
नए साल की पूर्व संध्या पर शहर के लाजपत नगर स्थित पैडलर्स (Peddlers) बार एवं रेस्टोरेंट में अवैध विदेशी शराब के ब्रांड खुफिया अलमारियों में छुपा कर रखे गए थे। एक्साइज विभाग की टीम को छापामारी के दौरान अलमारियों तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि ये बाहर से देखने में अलमारी प्रतीत ही नहीं हो रही थी। एक्साइज विभाग की टीम को मौके से विदेशी स्कॉच के विभिन्न ब्रांड की 52 बोतलें बरामद हुई हैं। इन 52 बोतलों पर पंजाब के होलोग्राम ही नहीं थे।

एक्साइज अधिकारी हरजोत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में विदेशी स्कॉच की कालाबाजारी हो रही है। पकड़ी गई 52 बोतलों के ऊपर होलोग्राम का न होना साबित कर रहा है कि संभवत यह शराब भी चंडीगढ़ से लाई गई थी। हरजोत सिंह ने बताया कि बार में बीते कुछ समय से खपत एवं खरीदारी में अंतर पाया जा रहा था, जिस वजह से एक्साइज विभाग बार पर लगातार नजर रखे हुए था।

रद्द हो सकता है बार का लाइसेंस

एक्साइज अधिकारी हरजोत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी बार में चेकिग करवाई गई थी, लेकिन खुफिया अलमारियों की वजह से अवैध शराब पकड़ में नहीं आ सकी। हरजोत सिंह ने कहा कि चालान तैयार किया जा रहा है। बार का लाइसेंस तक कैंसिल करने की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा सकती है।

अग्रवाल पर दर्ज हो सकती है FIR

उधर, कानूनविदों की माने तो यह कार्रवाई नाकाफी होगी क्योंकि ऐसा करने से तस्करी वाली FMFL शराब को अवैध ढंग से बेचने वाले पर कार्रवाई नहीं हो पाएगी। यह जांच का विषय भी है कि यह विदेशी शराब कस्टम डयूटी पेड है या नहीं, इसका GST पेड है या नहीं और स्टेट एक्साइज पेड है या नहीं।

ऐसी सूरत में मामले की जांच करने के लिए FIR दर्ज करवाना ज़रूरी है ताकि इस अवैध खेल की तह तक जाकर विदेशी शराब के इस नेक्सस को ब्रेक किया जा सके। ऐसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह नेक्सस एक बार तक सीमित होगा। जाँच में और बार के नाम भी सामने आ सकते हैं।

हमारे बार से अवैध शराब नहीं बरामद हुई : अग्रवाल

पैडलर्स के मालिक मनीष अग्रवाल ने कहा है कि बॉर से शराब मिली है। इस पर हम अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। इसकी जांच हो रही है।  हालांकि जब उनको ईटीओ हरजोत सिंह से हुई बात और उनकी तरफ से किए जा रहे वीडियोग्राफी के दावे का बताया गया तो वे कुछ भी नहीं बोले।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *