भाजपा की नाकाम रैली दिखाती है कि पंजाबियों ने भाजपा और इसके विभाजनकारी एजेंडे को नकार दिया है: चन्नी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 607 शब्द|📅 06 Jan 2022

भाजपा की नाकाम रैली दिखाती है कि पंजाबियों ने भाजपा और इसके विभाजनकारी एजेंडे को नकार दिया है: चन्नी

डेली संवाद, दसूहा (होशियारपुर)
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि बुधवार की रैली की असफलता इस तथ्य का सुबूत है कि बुद्धिमान पंजाबियों ने भाजपा के विभाजनकारी नीतियों और नफऱत के एजेंडे को पूरी तरह से नकार दिया है। आज यहाँ विभिन्न विकास कार्यों की आधाशिला रखने के उपरांत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल हुई भाजपा की रैली में जहाँ 70,000 कुर्सियां लगाई गई थीं, वहाँ सिर्फ 700 व्यक्ति उपस्थित होने का तथ्य साफ करता है कि मोदी सरकार के विरुद्ध लोगों के मन में रोष की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि खाली पड़ी कुर्सियों ने भाजपा और इसके समूचे नेतृत्व को जनता की भावनाओं का पता लगाने में नाकाम रहने का आईना दिखाया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाबियों ने आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा के अहंकारी नेताओं को सबक सिखाने का मन बना लिया है और इसका अंदाज़ा भाजपा के इस फ्लॉप शो से लगाया जा सकता है।

नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई कमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई कमी नहीं आई, परन्तु भाजपा की रैली में लोगों की कम संख्या के मद्देनजऱ प्रधानमंत्री ने दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना की गई थी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे सम्बन्धी ज़रुरी प्रबंधों की निगरानी उन्होंने स्वयं की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री का बठिंडा से फिऱोज़पुर तक हवाई यात्रा करन तय था। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में आखिरी पलों में बदलाव करते हुए अचानक सडक़ मार्ग के द्वारा यात्रा करने का फ़ैसला किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वैसे तो राज्य सरकार ने इसके भी पूरे प्रबंध किए हुए थे, परन्तु रैली में लोगों की कम संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सडक़ जाम का हवाला देते हुए अपना दौरा रद्द कर दिया।

अकालियों को पंजाब निवासी कभी माफ नहीं करेंगे

अकालियों पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने एक दशक के शासन के दौरान अकाली नेताओं ने राज्य को खूब लूटा है। उन्होंने कहा कि अकालियों ने राज्य में नशों का कारोबार फैलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी, जिस कारण नौजवानों की जि़न्दगियां बर्बाद हो रही हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि अकालियों को इन गुनाहों के लिए पंजाब निवासी कभी माफ नहीं करेंगे।

‘आप’ सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अफ़वाहें फैलाने वाले हैं, जो राज्य को लूटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल राज्य और यहाँ के लोगों के लिए नुकसानदेय है। मुख्यमंत्री चन्नी ने लोगों को केजरीवाल और उसके साथियों के नापाक मंसूबों से सचेत रहने की चेतावनी दी।

पंजाब ने क्रांतिकारी बदलाव देखा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब ने क्रांतिकारी बदलाव देखा है, क्योंकि पहली बार सत्ता किसी ज़मींदार या शाही व्यक्ति की बजाय आम आदमी को दी गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य सभी के लिए समान अवसर और राज्य के संसाधनों तक हर किसी की पहुँच सुनिश्चित बनाना है।

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों के हिस्से के तौर पर 1500 करोड़ रुपए के बिजली बिलों के बकाए माफ किए गए हैं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की गई है, ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरों के 1200 करोड़ रुपए के बिलों की छूट दी गई है, पानी के खर्चों को 50 रुपए तक घटा दिया गया है और रेत के रेटों में भी कटौती की गई है।

अफसरों की मर गई संवेदनाएं, ठंड से गरीब गजेंद्र भी मर गया, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *