AAP ने डा. माली के बाद डा. संजीव के अरमानों का भी गला घोंटा, पैराशूट कंडीडेट से सुलगने लगी बगावत की चिंगारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 483 शब्द|📅 07 Jan 2022

AAP ने डा. माली के बाद डा. संजीव के अरमानों का भी गला घोंटा, पैराशूट कंडीडेट से सुलगने लगी बगावत की चिंगारी

डेली संवाद, जालंधर
‘हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि, हर ख़्वाहिश पे दम निकले, बहुत बेआबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले’…. मिर्ज़ा असदुल्लाह खाँ ‘ग़ालिब’ की ये पंक्तियां पंजाब में आम आदमी पार्टी के पुराने और वफादार नेताओं पर बिल्कुल सटीक फिट हो रही है। जिन वफादार वर्करों ने पिछले 10 साल से रात दिन एक किया, आम आदमी पार्टी को जमीन पर मजबूत किया, उन्हें अब दरकिनार किया जा रहा है। इससे दोआबा के गढ़ माने जाते जालंधर में AAP में बगावत की चिंगारी सुलगने लगी है।

दोआबा के गढ़ जालंधर में आम आदमी पार्टी को अपने पुराने और वफादार साथियों पर भरोसा नहीं रह गया है। जिससे पैराशूट नेताओं को टिकट दी जा रही है। आज AAP ने एक और प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन करने वाले रमन अरोड़ा पर अरविंद केजरीवाल ने भरोसा जताया है। तो दूसरी तरफ आप के कद्दावर और पुराने वफादार नेता डा. संजीव शर्मा समेत कई अन्य को तरजीह नहीं दी गई।

9 विधानसभा सीटों में से 8 पर उम्मीदवारों की घोषणा

तमाम उम्मीदों को दरकिनार करते हुए एक बार फिर से आम आदमी पार्टी (आप) ने कुछ समय पहले ही पार्टी ज्वाइन करने वाले रमन अरोड़ा को विधानसभा हलका सेंट्रल से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आप हाईकमान की तरफ से जारी की गई आठवीं सूची में रमन अरोड़ा का नाम है।

ताजा घोषणा के साथ आप ने जालंधर की 9 विधानसभा सीटों में से 8 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। केवल जालंधर उत्तरी सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा बाकी है। अरोड़ा के नाम की घोषणा से साफ हो गया है कि पार्टी हाईकमान ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने वाले आप पंजाब के डॉक्टर्स विंग के सह अध्यक्ष डा. संजीव शर्मा को नजरअंदाज कर दिया है।

काडर में भारी असंतुष्टि

साथ में, आक्रामक युवा नेता इकबाल सिंह ढींढसा को भी टिकट के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। डा. संजीव शर्मा बीते कुछ दिन से कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित हैं और उन्होंने फिलहाल अपनी प्रतिक्रिया देने से गुरेज ही किया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर की टिकट वितरण के दौरान कुछ ऐसे फैसले किए जा रहे हैं, जिससे काडर में भारी असंतुष्टि पाई जा रही है।

इससे पहले जालंधर वेस्ट हलके में डा. शिव दयाल माली को नजरअंदाज करते हुए शीतल अंगुराल को टिकट दी गई है। उन्होंने कुछ घंटे पहले ही पार्टी ज्वाइन की थी। जबकि इंटरनेट मीडिया के ऊपर शीतल पर दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर आप की खासी खिंचाई भी हो रही है।

जालंधर की 9 में से 8 सीटों पर आप के प्रत्याशी

  • जालंधर कैंट – ओलिंपियन सुरेंद्र सोढी
  • जालंधर केंद्रीय – रमन अरोड़ा
  • जालंधर पश्चिम – शीतल अंगुराल
  • आदमपुर – जीत राम
  • नकोदर – इंद्रजीत कौर
  • शाहकोट- रतन सिंह काकड़कलां
  • करतारपुर – बलकार सिंह
  • फिल्लौर – प्रिंसिपल प्रेम कुमार

अफसरों की संवेदनाएं मर गई। ठंड से गरीब गजेंद्र भी मर गया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *