जालंधर नार्थ में AAP का चेहरा अवैध कालोनाइजर बनेगा, या फिर दिनेश ढल्ल? अब बाली का क्या होगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 07 Jan 2022

 

arvind kejriwal aap

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी में पुराने वफादारों को दरकिनार करने का खेल जारी है। डा. शिवदयाल माली के बाद डा. संजीव शर्मा को पार्टी ने कोई तवज्जो नहीं दी। अब जालंधर नार्थ हलके में भी पुरानी वर्करों की बजाए कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद दिनेश ढल्ल को टिकट देने की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, नार्थ हलके में अवैध कालोनी काटने के नाम से मशहूर पाल नामक एक शख्स भी टिकट मांग रहा है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से नार्थ हलके में एक अवैध कालोनाइजर भी टिकट मांग रहा है। इसके साथ पूर्व पार्षद बाल किशन बाली भी टिकट की दौड़ में है। आप ने जालंधर की 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, अब आखिरी सीट जालंधर नार्थ हलके बची है। चर्चा यह है कि शाम को राघव चड्ढा इस सीट पर कोई फैसला सुना सकते हैं।

अवैध कालोनाइजर भी टिकट की जुगाड़ में

जालंधर नार्थ हलके से करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले एक अवैध कालोनाइजर भी टिकट की जुगाड़ में है। उक्त अवैध कालोनाइजर ने नगर निगम और पुडा को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। अब करोड़ों रुपए के दम पर अवैध कालोनाइजर आम आदमी पार्टी से टिकट भी खरीदना चाहता है, लेकिन टिकट को लेकर दूसरे लोग भी जद्दोजहद कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी अगर अवैध  कालोनी काटने वाले पाल नाम के नेता को टिकट देती है, तो नगर निगम और पुडा उक्त कालोनाइजर पर कई एफआईआर दर्ज करवा सकता है, इससे आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। इसलिए आप के नेता अवैध कालोनाइजर की बजाए किसी युवा चेहरे को आगे लाना चाहता है।

जालंधर की 9 में से 8 सीटों पर आप के प्रत्याशी

  • जालंधर कैंट – ओलिंपियन सुरेंद्र सोढी
  • जालंधर केंद्रीय – रमन अरोड़ा
  • जालंधर पश्चिम – शीतल अंगुराल
  • आदमपुर – जीत राम
  • नकोदर – इंद्रजीत कौर
  • शाहकोट- रतन सिंह काकड़कलां
  • करतारपुर – बलकार सिंह
  • फिल्लौर – प्रिंसिपल प्रेम कुमार

अफसरों की संवेदनाएं मर गई। ठंड से गरीब गजेंद्र भी मर गया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *