⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 108 शब्द|📅 07 Jan 2022
डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी जालंधर में बगावत शुरू हो गई। यहां सेंट्रल और वेस्ट हल्के में टिकट वितरण को लेकर आप के पुराने व वफादार कार्यकर्ताओं ने आप में बगावत कर दी है।
जालंधर नार्थ में दिनेश ढल की टिकट को लेकर बाली ग्रुप ने अपना समर्थन देने से मना किया है। बालकिशन बाली का दावा है कि उनके साथ 12 पार्षद है। अगर आम आदमी पार्टी बाली को टिकट देती है तो सारे पार्षद उनके साथ पार्टी ज्वाइन करेंगे।
दूसरी तरफ सेंट्रल हल्के में रमन अरोडा को टिकट दिए जाने से नाराज डॉ संजीव शर्मा और इकबाल सिंह ढींढसा अंदरखाते बगावत शुरू कर दिया है।









