अमृतसर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, आज फिर इटली और रोम से आए करीब 265 पैसेंजर निकले कोरोना पाजीटिव, 13 लोग फरार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 07 Jan 2022

अमृतसर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, आज फिर इटली और रोम से आए करीब 265 पैसेंजर निकले कोरोना पाजीटिव, 13 लोग फरार

अमृतसर। अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भी इटली से लौटे 175 यात्री संक्रमित मिलने से अफरा-तफरी का माहौल है। एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया है। रोम से एयरपोर्ट पर शाम को पहुंची इस फ्लाइट में तकरीबन 300 यात्री सवार थे। इनमें से अब तक 190 पाजिटिव पाए गए हैं। अभी सभी संक्रमित एयरपोर्ट पर ही हैं।

पाजिटिव रिपोर्ट होने वाले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। उनका तर्क था कि वे इटली से कोविड टेस्ट करवाकर आए थे, जिसमें वे कोरोना नेगेटिव थे। यहां आकर उनकी रिपोर्ट पाजिटिव कैसे हो गई। इस पर यात्रियों व स्वास्थ्य विभाग के बीच गतिरोध जारी जारी है। इससे पहले वीरवार को रोम से ही आए 125 यात्री संक्रमित मिले थे। सवाल यह है कि इन लोगों के पास इटली से कोरोना नैगेटिव की रिपोर्ट है तो ये भारत में पाजिटिव कैसे रिपोर्ट हुए।

13 यात्री फरार, हुई पहचान

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इटली में बोगस रिपोर्ट दी जा रही है। वहां इनका टेस्ट नहीं हो रहा। इटली में कोरोना का प्रकोप तीव्र गति से बढ़ रहा है। इसी कारण इटली से बाहर जाने वाले लोगों को नेगेटिव घोषित कर भेजा जा रहा है। ये तथ्य भी सामने आए हैं कि इटली सरकार द्वारा कोरोना संक्रमितों को भारत भेजा जा रहा है ताकि उन्हें उनका उपचार न करना पड़े।

वीरवार को भी एक चार्टर्ड प्लेन से 180 लोग रोम से एयर इंडिया की फ्लाइट में आकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे थे। इनमें से 125 कोरोना संक्रमित निकलने के कारण हंगामा हो गया था। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें जब यात्रियों को आइसोलेट करने के लिए अस्पताल ले जाने लगी तो स्वजन उनसे उलझ पड़े थे। 13 मरीज अस्पताल पहुंचकर या फिर रास्ते में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को चकमा देकर घर भाग गए। इस बात का पता चलने पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। शुक्रवार को उन्हें घर पर तलाश कर दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

अफसरों की संवेदनाएं मर गई। ठंड से गरीब गजेंद्र भी मर गया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *