पाकिस्‍तान की फायरिंग रेंज में थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के सांसद ने किया सनसनीखेज खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 07 Jan 2022

पाकिस्‍तान की फायरिंग रेंज में थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के सांसद ने किया सनसनीखेज खुलासा

लुधियाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे पर हुई सुरक्षा चूक के मामले में मनीष तिवारी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि जहां पर प्रधानमंत्री का काफिला रुका था। वो जगह भारत की सरहद से सिर्फ 10 किलोमीटर पर है। पाकिस्‍तान की जो हैवी आर्टिलरी है, जो भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर तैनात रहती है।

उन्होंने कहा कि हमारी भी आर्टिलरी तैनात रहती है, उसकी रेंज 35-36 किलोमीटर से ज्‍यादा होती है, इसलिए देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की तुलना किसी और से करना मैं अपने विवेक में इस बात को उचित नहीं मानता। मैं ये नहीं कह रहा कि उनकी सुरक्षा में कोई खामी आई थी।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा का संबंध

एक चैनल से बात करते हुए मनीष तिवारी ने कहा, ‘हर सियासी व्‍यक्ति, उसमें चाहे हमारे मुख्‍यमंत्री शामिल हों, चाहे मैं शामिल हूं, चाहे और लोग शामिल हों, जब कहीं पर ऐसा कोई प्रदर्शन हो रहा होता है तो वो जरूर जाकर उनसे बात करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जहां तक देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का संबंध है तो वो मामला कुछ अलग हो जाता है।’

इससे पहले गुरुवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी ने यह कहकर तंज कसा, ‘प्रदर्शनकारियों ने मेरा काफिला रोक लिया, मैंने कार रोककर उनसे बात कर ली।’ पंजाब के सीएम चन्‍नी के इस बयान पर अब कांग्रेस के ही वरिष्‍ठ नेता मनीष तिवारी ने पलटवार किया है।

मैं जिंदा लौट आया हूं’, पीएम मोदी का यह कहना अत्‍यंत दुखद

मनीष तिवारी ने कहा, ‘वास्‍तविकता ये है कि उनको 20 मिनट तक एक फ्लाई ओवर पर रुकना पड़ा। वास्‍तविकता दूसरी ये है कि इसलिए रुकना पड़ा कि वहां पर प्रदर्शनकारी थे। कई लोगों का यह कहना है कि उसमें बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इसके बाद जब प्रधानमंत्री भटिंडा आए तो उन्‍होंने तथाकथित तौर पर ये कहा कि अपने मुख्‍यमंत्री को धन्‍यवाद कहना कि मैं बचकर लौट आया हूं।

उन्‍हें अगर लगता है कि कोई दुर्भावना है तो ये बहुत ही दुखद और अत्‍यंत ही चिंता वाली बात है।’ मनीष तिवारी ने कहा, ‘SPG का एक कानून है, इस कानून की धारा 14 है, इसके तहत ये उत्‍तरदायित्‍व बनता है, हर राज्‍य सरकार का, केंद्र सरकार के हर मंत्रालय का, हर प्रशासन का, हर लोकल बॉडी का कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में मदद करें।’

अफसरों की संवेदनाएं मर गई। ठंड से गरीब गजेंद्र भी मर गया

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *