⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 08 Jan 2022
डेली संवाद, नई दिल्ली
पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने कहा कि पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है।
कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। कुछ तैयारियां भी की गई हैं। हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी।
सात चरणों में होंगे चुनाव
सात चरणों में होंगे पांच राज्यों में चुनाव। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।
उत्तर प्रदेश का पहला चरण
- अधिसूचना – 14 जनवरी
- नामांकन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी
- नामांकन की जांच – 24 जनवरीॉ
- नाम वापसी – 27 जनवरी
- मतदान – 10 फरवरी
पंजाब, उत्तराखंड, गोवा का पहला चरण, उत्तर प्रदेश का दूसरा चरण
- अधिसूचना – 21 जनवरी
- नामांकन की आखिरी तारीख – 28 जनवरी
- नामांकन की जांच – 29 जनवरी
- नाम वापसी – 31 जनवरी
- मतदान – 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश का तीसरा चरण
- अधिसूचना 25 जनवरी
- नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी
- नामांकन की जांच 2 फरवरी
- नाम वापसी 4 फरवरी
- मतदान 20 फरवरी
उत्तर प्रदेश का चौथा चरण
- अधिसूचना 27 जनवरी
- नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी
- नामांकन की जांच 4 फरवरी
- नाम वापसी 7 फरवरी
- मतदान 23 फरवरी
उत्तर प्रदेश का पांचवां चरण और मणिपुर का पहला चरण
- अधिसूचना 1 फरवरी
- नामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी
- नामांकन की जांच 9 फरवरी
- नाम वापसी 11 फरवरी
- मतदान 27 फरवरी
उत्तर प्रदेश का छठा चरण और मणिपुर का दूसरा चरण
- अधिसूचना 4 फरवरी
- नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी
- नामांकन की जांच 14 फरवरी
- नाम वापसी 16 फरवरी
- मतदान 3 मार्च
उत्तर प्रदेश का सातवां चरण
- अधिसूचना 10 फरवरी
- नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी
- नामांकन की जांच 18 फरवरी
- नाम वापसी 21 फरवरी
- मतदान 7 मार्च










