थाईलैंड की लड़कियों के साथ पकड़े गए बीजेपी के तीन नेता, बीचोबीच शहर में चल रहा था सैक्स रैकेट, भंडाफोड़

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 09 Jan 2022

sex racket

इंदौर। स्पा सेंटर (Indore SPA Center Raids Update) पर छापेमारी में अब नया मोड़ सामने आ गया है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार 18 लोगों में तीन बीजेपी युवा मोर्चा के नेता हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। कांग्रेस ने उनकी तस्वीर जारी की है। साथ ही आरोप लगाया है कि तीन में से एक आरोपी वन मंत्री विजय शाह का करीबी है। इस मामले में सियासी फजीहत झेल रही बीजेपी का कहना है कि वह आरोपों के घेरे में आए तीनों लोगों के बारे में पड़ताल कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने आरोप लगाया है कि इंदौर के एक सैलून में जिस्मफरोशी गिरोह के खुलासे के वक्त आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए लोगों में तीन खंडवा जिले के भाजयुमो नेता हैं। ये तीनों नेता खंडवा से ही ताल्लुक रखने वाले वन मंत्री विजय शाह के करीबी हैं।

वन मंत्री के इस्तीफे की मांग

उन्होंने कहा कि जिस्मफरोशी मामले में तीन भाजयुमो नेताओं के पकड़े जाने से बीजेपी की असली चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। हम वन मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं।

कांग्रेस के आरोपों पर वन मंत्री शाह की प्रतिक्रिया कई प्रयासों के बावजूद नहीं मिल सकी है। हालांकि, प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि खंडवा की जिला बीजेपी इकाई आरोपों के घेरे में आए तीनों लोगों के बारे में पड़ताल कर रही है। अगर तीनों लोग भाजयुमो से जुड़े पाए गए और जिस्मफरोशी मामले में उनकी कोई भूमिका मिली, तो प्रदेश बीजेपी इकाई की ओर से इन्हें पार्टी से बाहर निकालने की सिफारिश की जाएगी।

खंडवा जिले के तीन लोग शामिल

वहीं, पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि इंदौर के विजय नगर स्थित सैलून में जिस्मफरोशी के मामले में बृहस्पतिवार को 10 महिलाओं और आठ पुरुषों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिनमें थाईलैंड की सात युवतियां शामिल हैं। अधिकारी ने पुष्टि की कि सैलून से ग्राहकों के रूप में पकड़े गए आरोपियों में खंडवा जिले के तीन लोग शामिल थे।

उन्होंने बताया कि सैलून के अलग-अलग केबिन में ग्राहकों के साथ सभी युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में थीं। हमें वहां यौन क्रिया में प्रयोग होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। अधिकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में सैलून संचालक ने कथित रूप से देह व्यापार का जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह हर ग्राहक से 5,000 रुपये से 10,000 रुपये वसूल कर उन्हें कैबिन के अंदर युवतियों के पास भेजता था।

कांग्रेस राज में जमकर Corruption। 1 महीने में ही बह गई करोड़ों की सड़क

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *