डेली संवाद, चंडीगढ़
विधानसभा चुनाव के लिए कोड आफ कंडक्ट लगने के कुछ घंटे पहले पंजाब में पुलिस अधिकारियों के किए गए तबादले फर्जी बताए जा रहे हैं। कोड आफ कंडक्ट लगने से पहले पंजाब सरकार की तरफ से डीएसपी समेत 47 अलग-अलग पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया था। अब इस तबादले पर बवाल खड़ा हो गया है।
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक सूत्र बता रहे हैं कि तब कार्यवाहक डीजीपी रहे सिद्धार्थ चट्टोपध्याय ने कोई भी तबादला करने से मना कर दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि जिस साइन पर 47 पुलिस अधिकारियों के तबादला हुआ, वह डीजीपी की साइन ही नहीं है। जिससे अब इस तबादले पर कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि पंजाब में तबादलों की रेस लगी हुई थी। कोड आफ कंडक्ट लगने के कुछ घंटे पहले 47 डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों को तबादला किया गया था, जो अब फर्जी बताया जा रहा है। इसे लेकर पंजाब सरकार में कोहराम मच गया है।









