पंजाब में गैंगवार: गुरुद्वारा साहिब के गेट के बाहर दो गैंगस्टरों की अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 501 शब्द|📅 12 Jan 2022

shoot out

बठिंडा। यहां के गांव लहरा खाना के गुरुद्वारा साहिब के गेट के बाहर दो युवाओं पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों गैंगस्टर बताए जाते हैं। पुलिस ने गैंगवार की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह छल्ला व विक्की सिंह गोलियां लगने के बाद गंभीर जख्मी हो गए थे। ये दोनों गैंगस्टर कुलवीर नरुआणा की मौत के बाद उसके कामकाज की देखरेख कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतकों की पहचान गांव लहरा खाना मनप्रीत सिंह छल्ला व गांव लहरा बेगा के मनप्रीत सिंह विक्की के तौर पर हुई है। दोनों युवक गैंगस्टर कुलबीर नरुआना के नजदीकी बताए जा रहे हैं। वे 7 जुलाई, 2021 को कुलवीर नरुआणा की हत्या के बाद उसका कामकाज देखते थे।

फसल की ढुलाई के ठेके

लोगों ने बताया कि गांव लहरा खाना के गुरुद्वारा साहिब में भोग समागम के बाद दोनों गुरुद्वारा से बाहर निकल कर अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बैठने लगे थे। इस दौरान ब्लैक कलर की स्कोडा में आए कुछ व्यक्तियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इसके बाद वे हवाई फायर करके वहां से फरार हो गए। दोनों को आदेश अस्पताल ले जाया गया, मगर वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी बठिंडा अजय मलूजा, एसपी डी तरुण रतन, सीआईए 1 के राजिंदर सिंह, सीआईए 2 के करणदीप सिंह मौके पर पहुंचे व मामले की जांच शुरू कर दी। युवकों के करीबियों ने बताया कि वे दोनों तलवंडी साबो व रामा मंडी में अनाज मंडियों में फसल की ढुलाई के ठेके लेते थे।

बंबीहा ग्रुप ने ली हत्या की जिम्मेवारी

गांव लहरा खाना के रिटायर्ड अध्यापक सुखवंत सिंह की पत्नी अंग्रेज कौर का गांव के गुरुद्वारा बाबा वधावा सिंह में दोपहर एक बजे भोग पड़ा। मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू की अंग्रेज कौर ताई लगती थी। वह अपने साथियों के साथ भोग पर आया था, जब वह बाहर आया तो उसकी हत्या कर दी गई।

उनकी हत्या के बाद फेसबुक पर पोस्ट कर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने इसकी जिम्मेवारी ली है। पोस्ट में लिखा गया है कि दविंदर बंबीहा ग्रुप, सत श्री अकाल सारियां नूं, होप करदां सारे ठीक होवोगो। मैं सारेया नूं एह दसना चाहूंदा सी, जिहड़ा अज लेहरे पिंड च छल्ला सिद्धू ते इक होर मुंडे दा कत्ल होया ओ मैं करवाया। एह दूजा कुलवीर बनदा सी ते हरेक कम च लत्त अडाउंदा सी, जे किसे होर नूं दूजा कुलवीर बनन दा शौक है ओ सानू कमेंट करके दस दे।

ओनूं असीं आपे मिल लांगे। भल्ला सेखूं बठिंडा ते फतेह नागरी एह मेरे छोटे भरा ने, एना लई असीं कुछ वी करांगे, ते जो एना दे कम च कोई लत्त अडाऊगा या हवा वल वेखूगा, ओदा एस तों वी माडा हशर होऊगाा। असीं नाजायज किसे नू कुछ नी कहांगे। जिस नाल साडी दुश्मनी आ ओनू असी जरूर देखांगे। पुलिस किसे नूं नजैज तंग न करे एह कत्ल मैं करवाईया। ओके मेरे वीरो चढदी कला च रहो। रब राखा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *