नगर निगम ने वरियाणा और गौतम नगर में काटी गई अवैध कालोनी पर चलाई डिच, नागरा रोड की अवैध कालोनी और BMS फैशन शोरूम के मालिक पर FIR के लिए पुलिस को लिखा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 12 Jan 2022

नगर निगम ने वरियाणा और गौतम नगर में काटी गई अवैध कालोनी पर चलाई डिच, नागरा रोड की अवैध कालोनी और BMS फैशन शोरूम के मालिक पर FIR के लिए पुलिस को लिखा

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोड आफ कंडक्ट के दौरान नगर निगम ने आज अवैध कालोनियों और निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने शास्त्री नगर चौक में बरामदे को कवर करके शटर लगाने वालों पर एक्शन लिया है।

एमटीपी मेहरबान सिंह के अनुसार एक टीम ने सुबह गांव वरियाणा में कार्रवाई की है। यहां पर बिना मंजूरी कालोनी विकसित की जा रही थी। कालोनी में डाला गया पूरा सीवरेज सिस्टम ध्वस्त कर दिया है। हालांकि नागरा रोड पर अवैध कालोनी के खिलाफ दूसरे दिन कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने वरियाणा और गौतम नगर में काटी गई अवैध कालोनी पर चलाई डिच, नागरा रोड की अवैध कालोनी और BMS फैशन शोरूम के मालिक पर FIR के लिए पुलिस को लिखा

बस्ती बावा खेल के साथ गौतम नगर में बैंक कालोनी की गली नंबर 3 में विकसित की जा रही कालोनी को भी तोड़ दिया है। काला सिंघां रोड पर कालोनी में प्लाटों के लिए की गई बाउंड्री भी तोड़ दी गई है। इसी तरह शास्त्री मार्केट चौक में बनी हुई बिल्डिंग के बरामदे को कवर कर के शटर लगाने के काम पर भी एक्शन लिया गया है शटर को गिरा दिया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सील बिल्डिंग का ताला तोड़कर किशनपुरा चौक के आगे BMS फैशन के नाम से शोरूम खोला गया है। इस शोरूम के मालिक के खिलाफ एफआईआर के लिए पुलिस को लिखा गया है। मेहरबान सिंह ने कहा कि इस शोरूम के मालिक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *