पंजाब में बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो आरडीएक्स बरामद, चुनाव में करवाने थे धमाके, कई राउंडअप

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 14 Jan 2022

Big news

अमृतसर। स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा के पास धनोय कला गांव से आरडीएक्स की बड़ी खेप बरामद की है। इसी के साथ पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ा धमाका करने की साजिश नाकाम कर दी गई है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकियों ने उक्त के चुनाव के दौरान धमाके करने के लिए भेजी है।

पकड़ा गया आरडीएक्स 5 किलो से ज्यादा बताया जा रहा है। एसटीएफ के अधिकारी और लोकल पुलिस आरोपीतो का सुराग जुटाने में लगी है जिन्होंने आरडीएक्स की खेप उठाकर सुरक्षित ठिकाने लगानी थी।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है और सीमा पर रहने वाले तस्करों की तलाश में जुटी है। उधर, चार संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही हैl एसटीएफ को सूचना मिली थी कि धन ओए कला गांव के खेतों में आरडीएक्स छुपा कर रखा गया है।

कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने आरडीएक्स कि उक्त खेत को कब्जे में ले लियाl उल्लेखनीय है कि बार्डर के साथ जुड़े इलाके में सुरक्षा एजेंसी में बीते 5 महीनों में ग्रेनेड, आरडीएक्स हथियार और हेरोइन लगातार बरामद कर रही है।

जालंधर में AAP के प्रत्याशी की ‘डर्टी VIDEO’, देखें

https://youtu.be/oy3T6lJahhQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *