कमिश्नर साहब ये क्या हो रहा है: निगम मुख्यालय से चंद कदम दूर फगवाड़ा गेट मार्केट में LOVELY इलेक्ट्रिक्स के साथ तीन मंजिला अवैध शोरूम का निर्माण, कब होगी कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 14 Jan 2022

कमिश्नर साहब ये क्या हो रहा है: निगम मुख्यालय से चंद कदम दूर फगवाड़ा गेट मार्केट में LOVELY इलेक्ट्रिक्स के साथ तीन मंजिला अवैध शोरूम का निर्माण, कब होगी कार्रवाई

डेली संवाद, जालंधर
चुनाव के लिए लगे कोड आफ कंडक्ट के बीच अवैध रूप से इमारत बनाने का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। नगर निगम मुख्यालय से चंद कदम दूर फगवाड़ा गेट मार्केट में अवैध रूप से तीन मंजिला कामर्शियल इमारत खड़ी की जा रही है। इसके आगे नीले रंग की तिरपाल पाकर निगम के इंस्पैक्टरों और एटीपी के आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की गई है।

मिलाप चौक के समीप फगवाड़ा गेट मार्केट के शुरुआती एरिया में बने एक खंडहर नुमा बिल्डिंग को ढहाकर उसमें तीन मंजिला कामर्शियल इमारत का निर्माण शुरू करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक इसका न तो नक्शा पास है और न ही इसकी कोई परमीशन ली गई है। लेकिन लवली इलेक्ट्रिक्स की तरफ से इसे अवैध रूप से बेखौफ बनाया जा रहा है।

इसके अलावा फगवाड़ा गेट मार्केट में ही करीब 20 दुकाने अवैध रूप से बनाई जा रही है। इसकी शिकायत एमटीपी मेहरबान सिंह, एटीपी राजिंदर शर्मा से की गई है, लेकिन इन शिकायतों पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि अगर अवैध रूप से बन रही इमारतों पर कार्रवाई नहीं की गई तो निगम दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

BMS पर अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR

एमटीपी मेहरबान सिंह के आदेश के बाद भी किशनपुरा चौक से आगे बने तीन मंजिला अवैध शोरूम के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करवाई जा सकी है। किशानपुरा चौक से लम्मा पिंड चौक को जाती रोड पर BMS फैशन के नाम से तीन मंजिला शोरूम खुल गया है। इस इमारत को पिछले महीने निगम टीम ने अवैध बताकर सील कर दिया था, लेकिन इसकी सील तोड़ कर इसे तैयार कर लिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *