जालंधर के CAREMAX Hospital में इलाज के दौरान महिला की मौत मामले की फिर होगी जांच, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 14 Jan 2022

जालंधर के CAREMAX Hospital में इलाज के दौरान महिला की मौत मामले की फिर होगी जांच, पढ़ें पूरा मामला

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक स्थित केयर मैक्स अस्पताल में 6 महीने पहले हुई एक मौत का मामला फिर से सामने आने वाला है। तब आरोप लगा था कि महिला मरीज की मौत डाॅक्टर्स की लापरवाही से हुआ है। उस दौरान महिला के परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था और मिशन चौक के पास जमा लगा दिया था। तब इसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी। पुलिस फिर से इस मामले की तफ्शीश में जुट गई है।

जालंधर के CAREMAX Hospital में इलाज के दौरान महिला की मौत मामले की फिर होगी जांच, पढ़ें पूरा मामला

कपूरथला के नत्थूपुर गांव की मंडी में की रहने वाली जसविंदर कौर की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। जसविंदर को माइग्रेन के कारण केयर मैक्स अस्पताल में एंजियोग्राफी के लिए भेजा गया। एंजियोग्राफी के करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसके बाद अगले दिन जसविंदर कौर ने दम तोड़ दिया।

जालंधर के CAREMAX Hospital में इलाज के दौरान महिला की मौत मामले की फिर होगी जांच, पढ़ें पूरा मामला

इसे लेकर मृतका जसविंदर के बेटे के साथ अस्पताल प्रबंधन के लोग और डाक्टर्स ने मारपीट की थी। इसे लेकर थाना-4 में केयर मैक्स के डाक्टरों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। इस बीच अस्पताल प्रबंधन और मृतका के परिवार वालों में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन समझौता नहीं हुआ। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन यह मामला एक बार फिर से तूल पकड़ रहा है।

उधर, मृतका जसविंदर की बेटी गुरशऱण कौर और बेटे ओंकार सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन जबरदस्ती समझौता करना चाहता था। उन्होंने कहा करीब 6 महीने पहले से उनकी लड़ाई जारी है। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर तक की गई थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के खिलाफ जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इस संबंध में जब केयरमैक्स अस्पताल के रमन चावला से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने अपना पक्ष रखने के इंकार कर दिया।

जालंधर में AAP के प्रत्याशी की ‘डर्टी VIDEO’, देखें

https://youtu.be/oy3T6lJahhQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *