चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: भीड़ जुटाने पर 2500 नेताओं पर FIR, थाना प्रभारी सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 15 Jan 2022

suspended

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय में कोविड नियमों और आचार संहिता के उल्‍लंघन को चुनाव आयोग ने सख्‍ती से लिया है। EC के निर्देश पर महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ के गौतम पल्ली थाना में धारा 144 के उल्लंघन का भी केस दर्ज किया गया है।

चुनाव आयोग ने गौतम पल्‍ली थाने के प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट को ‘कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने’ के चलते तत्‍काल प्रभाव से निलंबत कर दिया है। आयोग ने सहायक पुलिस आयुक्त अखिलेश सिंह और रिटर्निंग ऑफिसर (174-लखनऊ मध्य विधान सभा क्षेत्र) अपर नगर मजिस्ट्रेट-प्रथम गोविन्द मौर्य से शनिवार सुबह 11 बजे तक स्‍पष्‍टीकरण भी मांगा है।

सपा कार्यालय में उमड़ी भीड़, केस दर्ज

सपा कार्यालय में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ने पर पार्टी के ढाई हजार कार्यकर्ताओं पर गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम समेत छह धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। सूत्रों के मुताबिक अफसरों की एक टीम मौके पर गई तो वहां कोविड नियमों का उल्लंघन हो रहा था। विक्रमादित्य मार्ग पर वाहन खड़ा करने से रास्ता भी रुक गया था।

बिना मास्‍क घूम रहे थे लोग

सपा ऑफिस में बीजेपी के बागी कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, धर्म सिंह सैनी सहित कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन नेताओं ने अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए हजारों की भीड़ जुटाई। वहां कार्यालय परिसर से लेकर बाहर मुख्य सड़क तक भीड़ जमा हो गई थी।

कोरोना प्रोटोकाल को ताक पर रखकर छोटी रैली आयोजित की गई। इस दौरान मंच पर अखिलेश यादव तथा स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही अन्य काफी लोग बिना मास्क के थे। इतना ही नहीं सपा कार्यालय में बड़ी तादाद में लोग बिना मास्क लगाए टहल रहे थे।

मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और SIDHU ने मेरे खिलाफ रची साजिश, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *