Punjab Election: भाजपा उम्मीदवारों की सूची तैयार, जालंधर से इन नेताओं को मिल सकती है टिकट, कांग्रेस प्रत्याशियों को देंगे टक्कर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 16 Jan 2022

Punjab Election: भाजपा उम्मीदवारों की सूची तैयार, जालंधर से इन नेताओं को मिल सकती है टिकट, कांग्रेस प्रत्याशियों को देंगे टक्कर

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली गई है। अब इंतजार सिर्फ कुछ विधानसभा हलकों में दूसरी पार्टियों से शामिल होने वाले नेताओं पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची कल जारी कर सकती है।

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की उन 23 विधानसभा सीटों पर कोई भी नया एक्सपेरिमेंट करने का फैसला लिया है, जिन सीटों पर भाजपा शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती आई है। उन सीटों में जालंधर शहर की तीनों सीटें केडी भंडारी. मनोरंजन कालिया और मोहिंदर भगत की फाइनल बताई जा रही है।

कांग्रेस ने जालंधर सैंट्रल से राजिंदर बेरी को मैदान में उतारा है। इन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया पूरी टक्कर दे रहे हैं। दूसरा सैंट्रल हलके में राजिंदर बेरी का विरोध बहुत है, इनका विरोध खुद कांग्रेस के ही मेयर और कौंसलर कर रहे हैं, जिससे इस बार मनोरंजन कालिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। उधर, आम आदमी पार्टी से रमन अरोड़ा का धुंआधार प्रचार जारी है।

केडी भंडारी सबसे मजबूत चेहरा

जालंधर नार्थ की बात करें तो भाजपा के केडी भंडारी सबसे मजबूत चेहरा हैं। भंडारी ही, हैनरी के किले में फिर से सेंध लगा सकते हैं। नार्थ हलके से अवतार हैनरी जैसे जिग्गज नेता को केडी भंडारी जैसे जमीनी नेता ने हराया था। जिससे भाजपा ने एक बार फिर से केडी भंडारी को मैदान में उतारने की तैयारी की है। इस हलके से हैनरी के बेटे का बड़ा विरोध चल रहा है। युवा कांग्रेसी नेता दिनेश ढल्ल ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे भाजपा के केडी भंडारी को सीधा फायदा होते दिख रहा है।

बात अगर जालंधर वेस्ट हलके की करें तो भाजपा यहां से मोहिंदर भगत पर फिर से दांव खेलने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने यहां से शीतल अंगुराल को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता सुशील रिंकू को फिर से मौका दिया है। वेस्ट हलके में भगत बिरादरी का अच्छा खासा प्रभाव है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *