जालंधर: करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने वाला अवैध कॉलोनाइजर AAP छोड़ कांग्रेस में सरेंडर, नगर निगम व पुडा कर रहा है बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब विधानसभा चुनाव में दल बदल जारी है। आज जालंधर में एक रियल एस्टेट कारोबारी जो नार्थ हलके में एक के बाद एक कई अवैध कालोनियां काटकर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की वह व्यापारी आज खुद को कांग्रेस नेता के सामने सरेंडर कर दिया।

जालंधर शहर और शहर के बाहर नगर निगम और पुडा के कुछ अफसरों के साथ मिलकर अवैध कालोनियां काटने वाले इस कारोबारी ने सरकार को भी तगड़ा चूना लगाया। इसके बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर में टिकट की डिमांड कर रहा था लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसे मुंह नहीं लगाया तो इस अवैध कॉलोनी काटने वाले कारोबारी ने आखिरकार कांग्रेस के सामने सरेंडर कर दिया।

चर्चा यह है कि अगर यह कांग्रेस में सरेंडर ना करता तो इसकी अवैध कॉलोनियों पर डिच चलनी थी और नौबत पुलिस में एफआईआर तक भी हो सकती थी। फिलहाल अपनी इज्जत बचाने के लिए उक्त कारोबारी कब नेता ने कांग्रेस के दिग्गज नेता के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है। जिससे अब अपनी अवैध कॉलोनियों को बचाने में सफल हो सकता है, लेकिन इन कॉलोनियों के खिलाफ कई लोगों ने नगर निगम में शिकायत कर रखी है जिससे आने वाले दिनों में फोकल प्वाइंट, इंडस्ट्रियल एरिया और अन्य जगहों पर काटी गई इसकी अवैध कालोनियों पर नगर निगम डिच चला सकता है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar